Thursday, April 24, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरShahpur Newsमानसून के दौरान जल जमाव को लेकर नगर पंचायत शाहपुर की...

मानसून के दौरान जल जमाव को लेकर नगर पंचायत शाहपुर की बैठक आज

आगामी मानसून 2024 को देखते हुए शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्रों में जलजमाव पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर एक आवश्यक बैठक नगर पंचायत सभागार में आज शनिवार को आयोजित की गई है।

Nagar Panchayat – Shahpur : आगामी मानसून 2024 को देखते हुए शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्रों में जलजमाव पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर एक आवश्यक बैठक नगर पंचायत सभागार में आज शनिवार को आयोजित की गई है।

  • हाइलाइट : Nagar Panchayat – Shahpur
    • नगर में जल जमाव होने वाले स्थलों पर विशेष तौर से चर्चा की जाएगी
    • जल जमाव की समस्या का त्वरित गति से निस्पादन जरूरी – झुनीया देवी

आरा/शाहपुर: आगामी मानसून 2024 को देखते हुए शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्रों में जलजमाव पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर एक आवश्यक बैठक नगर पंचायत सभागार में आज शनिवार को आयोजित की गई है। जिसमें मॉनसून के दौरान नगर में जल जमाव होने वाले स्थलों पर विशेष तौर से चर्चा की जाएगी।

जलजमाव के चिन्हित जगहों का प्राक्कलन तैयार करना जरूरी है – उप चेयरमैन

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

इसके पहले शुक्रवार को नगर पंचायत के उप चेयरमैन झुनीया देवी के नेतृत्व में सशक्त स्थायी समिति व वार्ड पार्षदों की एक बैठक की गई। जिसमें नगर विकास द्वारा दिए गए पत्र के आलोक मे शनिवार को आयोजित विशेष बैठक हेतु नगर के जल जमाव वाले स्थलों पर चर्चा की गई। जिससे उसके निस्तारण को लेकर कार्य योजना बनाई जा सके। उप चेयरमैन ने बताया कि नगर में जितने जलजमाव के जगह है उन्हें चिन्हित कर उसका प्राक्कलन तैयार करना जरूरी है। और उनको बोर्ड के प्रस्ताव के माध्यम से उन योजनाओं को नगर विकास विभाग को भेजा जाएगा। जिससे आगे का कार्य नगर विकास कर सके। जिससे जल जमाव की समस्या का त्वरित गति से निस्पादन किया जा सके।

बिहार में 12 जून ही मॉनसून आगमन का है दिन

इधर, शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य संजय चतुर्वेदी, देवन्ती देवी, वार्ड पार्षद कामेश्वर राज, हिरालाल पांडेय, बबीता देवी, नीलू देवी, समाजसेवी भूटेली महतो, धन कुमार पांडेय ने कहा कि बिहार में 12 जून को ही मॉनसून के आगमन की निर्धारित तिथि माना जाता है। 18 दिन के बाद शाहपुर नगर पंचायत की नींद खुली है। यह तो संयोग ही है कि अभी तक जिले में मॉनसून सक्रिय नहीं हो पाया है। यदि समय से मॉनसून नगर में आ जाता तो शायद तस्वीर नगर की कुछ और ही होता। मॉनसून के निर्धारित 18 दिन बीतने के बाद नगर पंचायत ने मॉनसून पूर्व आज शनिवार को बैठक आयोजित किया है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular