Homeबिहारबक्सरबक्सर के औद्योगिक क्षेत्र का विधायक आनंद मिश्र ने किया विस्तृत दौरा

बक्सर के औद्योगिक क्षेत्र का विधायक आनंद मिश्र ने किया विस्तृत दौरा

MLA Anand Mishra: बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र ने बुधवार को बक्सर के औद्योगिक क्षेत्र का विस्तृत दौरा किया, उन्होंने उद्यमियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

  • हाइलाइट: MLA Anand Mishra
    • उद्यमियों की समस्याओं पर त्वरित समाधान का विधायक ने दिया आश्वासन

बक्सर, बिहार। औद्योगिक विकास को नई दिशा प्रदान करने और उद्यमियों की समस्याओं को गहराई से समझने हेतु बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र ने बुधवार को बक्सर के औद्योगिक क्षेत्र का विस्तृत दौरा किया। अपने दौरे के क्रम में विधायक श्री मिश्र ने उद्यमियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने उत्पादन क्षमता, उपलब्ध सुविधाओं, उद्योग विस्तार की संभावनाओं और प्रशासनिक सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

उद्यमियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और अपेक्षाओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक आनंद मिश्र ने सभी उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और विभाग के स्तर पर हर संभव त्वरित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने दोहराया कि बक्सर को औद्योगिक रूप से सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है।

विधायक ने बक्सर इंडस्ट्री एरिया का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने परिसर की वर्तमान व्यवस्थाओं, सुरक्षा मानको, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने और व्यवस्थाओं में सुधार लाने हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक श्री मिश्र ने बक्सर उद्योग विभाग एवं बिहार औद्योगिक विकास निगम (BIDC) कार्यालय का भी दौरा किया और वहां के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्योगों से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और उद्यमियों को सभी आवश्यक सुविधाएँ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएँ, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपने व्यवसाय का संचालन कर सकें।

विधायक आनंद मिश्र ने इस बात पर जोर दिया कि बक्सर में उद्योगों का विकास स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री एरिया के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और इसके लिए निरंतर समीक्षा तथा सुधार कार्य जारी रहेंगे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular