Homeबिहारबिहार पुलिसआरा में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

आरा में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

Monthly Crime Review Meeting: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राज ने की।

  • हाइलाइट: Monthly Crime Review Meeting
  • पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की

आरा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राज ने की। इस दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

Monthly Crime Review Meeting: अवैध आग्नेयास्त्रों एवं शराब की बरामदगी तथा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश

वही स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु ‘अभया ब्रिगेड’ द्वारा की जाने वाली गश्त के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अवैध आग्नेयास्त्रों एवं शराब की बरामदगी तथा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात पुलिस सभा में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके प्रभावी समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।

मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान सदर एसडीपीओ-वन राज कुमार साह, सदर एसडीपीओ-दो रंजीत कुमार सिंह, पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह, जगदीशपुर एसडीओपी राजेश कुमार शर्मा, ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु, साइबर डीएसपी स्नेह सेतू, मुख्यालय डीएसपी चंदेश्वर प्रसाद, नगर थानाध्यक्ष देवराज राय, नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular