Homeखेलक्रिकेटहार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को  IPL 2024 में  बढ़...

हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को  IPL 2024 में  बढ़ सकती हैं मुश्किलें

टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हर्निया की सर्जरी के बाद से रिहैब में हैं

टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हर्निया की सर्जरी के बाद से रिहैब में हैं इस कारण हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को  IPL 2024 में  बढ़ सकती हैं मुश्किलें।

हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की IPL 2024 में पहले मुश्किलें बढ़ सकती हैं। टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हर्निया की सर्जरी के बाद से रिहैब में हैं। पर उनके पूरी तरह से फिट होने को लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि वह IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए समय पर फिट नहीं हो पाएंगे। सूर्या अभी बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं। उन्होंने जनवरी में सर्जरी कराई थी। उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर टखने में भी चोट आई थी। ऐसे में कहा जा रहा था कि उन्होंने टखने की सर्जरी कराई है, लेकिन दो दिन पहले सूर्या ने खुद कहा था कि उनकी हर्निया की सर्जरी हुई है। मुंबई को IPL 2024 में पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है।

इसमें खेलने के लिए सूर्या कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन उनके लिए खेल पाना आसान नहीं होगा। समाचार एजेंसी PTI ने सूर्या की फिटनेस को लेकर रिपोर्ट में कहा कि वह IPL में खेलेंगे। लेकिन वापसी कब तक होगी यह कहना मुश्किल है। एक BCCI सोर्स के हवाले से लिखा गया, सूर्या का रिहैब पटरी पर है और वह निश्चित रूप से IPL में खेलेंगे। हालांकि अभी साफ नहीं है कि NCA की स्पोर्ट्स साइंस और मेडिकल टीम उन्हें पहले दो मैचों में खेलने के लिए अनुमति देगी। मुंबई को गुजरात के बाद दूसरे मैच में 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना है। सूर्या के सोशल मीडिया अकाउंट्स को देखा जाए तो उन्होंने स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग के कई वीडियो पोस्ट किए हैं। लेकिन अभी तक बैटिंग करते हुए कोई वीडियो नहीं डाला।

सूर्या के बैटिंग ना करने से उनके रिहैब का पता लगता है। मुंबई इंडियंस के पहले मुकाबले में अभी 12 दिन का समय है, लेकिन सूर्या के लिए पहले मैच के लिए फिट होना समय से लड़ना होगा। सूर्या पिछले कुछ सालों में टी-20 के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शुमार हुए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने धमाकेदार पारियां खेली हैं  इसके बाद वे टीम इंडिया में शामिल हुए और अभी टी-20 इंटरनेशनल के नंबर वन बल्लेबाज हैं। उनके नाम 60 टी2-0 इंटरनेशनल में 171 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से 2141 रन हैं। 4 शतक अभी तक इस फॉर्मेट में वे भारत के लिए लगा चुके हैं। जून में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के लिए वह सबसे अहम खिलाड़ी होंगे। सूर्या अभी दिसंबर 2023 के बाद से क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। क्या आपको लगता है कि शुरुआती मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को सूर्यकुमार यादव की कमी खलेगी!

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular