Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर मोड़ के समीप युवक की...

भोजपुर में पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर मोड़ के समीप युवक की हत्या

संदेश-भगवानपुर मार्ग पर जिले के पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर मोड़ के समीप नहर किनारे गुरुवार की रात हथियारबंद अपराधियों द्वारा गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई।

Murder of Ashok Ram: मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी ललक राम का 22 वर्षीय पुत्र अशोक राम है

  • हाइलाइट:
    • हथियारबंद अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, सनसनी
    • हत्या का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर मोड़ के समीप नहर किनारे गुरुवार की रात घटी घटना

Murder of Ashok Ram: संदेश-भगवानपुर मार्ग पर जिले के पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर मोड़ के समीप नहर किनारे गुरुवार की रात हथियारबंद अपराधियों द्वारा गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। उसे सीने के बीचो-बीच मारी गई है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही पवना थानाध्यक्ष अमीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है।

जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी ललक राम का 22 वर्षीय पुत्र अशोक राम है। वह मजदूर था। इधर, मृतक की बहन गोरकी देवी ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है। वह करीब डेढ़ माह से संदेश थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव अपने ससुराल रह रहा था। छठ पूजा में उसने अपने घर व बच्चों की देखभाल करने के लिए उसे अपने घर बुलाया था। मंगलवार को वह उसके घर से वापस अपने ससुराल जमुआंव आया था। जिसके बाद फोन से उससे बातचीत भी हुई थी।

गुरुवार को उसकी मां ने घर में पूजा रखा था। जिसको लेकर वह अपनी पत्नी से सौ रुपये मांग कर अपने घर पहरपुर गांव जाने के लिए निकला था। इसी बीच यह घटना घट गई। गुरुवार की रात ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना उन्हें मिली। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं दूसरी तरफ मृतक की बहन गोरकी देवी ने अपने भाई के किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है। साथ ही उसने किसी भी व्यक्ति पर किसी भी प्रकार का कोई आशंका या आरोप नहीं लगाया है। हालांकि मृतक की हत्या किसने और क्यों की। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

वही पवना थानाध्यक्ष अमीश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या कहीं और की गई है और घटनास्थल पर लाकर उसकी डंप किया गया है। क्योंकि शव के पास चप्पल को सही तरीके से रखा हुआ था। वह ससुराल में ही रहता था। जिसके कारण उसके परिवार वालों द्वारा उसकी पत्नी पर ही आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस बिंदु सहित अन्य बिंदुओं पर भी मामले की जांच की रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में चौथे स्थान पर था। उसके परिवार में पत्नी पंचकिलो देवी एवं एक पुत्री बरखा है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। उसकी पत्नी पंचकिलो देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular