Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजभोजपुर के वांटेड सभा यादव को मैसूर(कर्नाटक) पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोजपुर के वांटेड सभा यादव को मैसूर(कर्नाटक) पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sabha Yadav: हत्या सहित अन्य मामलों में वांटेड मुखिया पति कुख्यात सभा यादव गिरफ्तार

कर्नाटक राज्य की मैसूर पुलिस के हत्थे चढ़ा भोजपुर निवासी वांटेड

खबरे आपकी आरा/बिहार: भोजपुर जिले में हत्या और आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों में वांटेड मुखिया पति कुख्यात सभा यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसको कर्नाटक के मैसूर जिले में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। सभा यादव हसनबाजार ओपी क्षेत्र के इनरपतपुर गांव का रहने वाला है। उसकी पत्नी लखमीना देवी पीरो प्रखंड की कटरियां पंचायत की मुखिया है।

Sabha Yadav: सभा यादव को भोजपुर लाने के लिये पुलिस टीम कर्नाटक रवाना 

Sabha Yadav Arrested

इधर, गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभा यादव को भोजपुर लाने में जुटी है। इसके लिये पुलिस की एक टीम को कर्नाटक भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सभा यादव की हसनबाजार ओपी क्षेत्र के पचरूखिया गांव निवासी लालमोहर साह की हत्या और आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों में तलाश थी। इसे लेकर पुलिस उसके पीछे लगी थी।

बता दें कि इनरपतपुर गांव निवासी सभा यादव पुराना हिस्ट्रीशीटर रहा है। उसके खिलाफ कई थानों में डकैती और हत्या जैसे मामले दर्ज हैं। पिछले साल 29 अगस्त की रात पचरूखिया गांव में लालमोहर साह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उस मामले में सभा यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। केस सुलह नहीं करने पर इस साल 17 अगस्त को लालमोहर साह के बेटे दुर्गा साह को भी गोली मार दी गयी थी।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular