Homeबिहारआरा भोजपुरगोरखधंधा: भोजपुर में भारी मात्रा में नकली हार्पिक और सर्फ बरामद

गोरखधंधा: भोजपुर में भारी मात्रा में नकली हार्पिक और सर्फ बरामद

Narbirpur: भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी बाजार में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली हार्पिक और सर्फ बिक्री का गोरखधंधा चल रहा था।

  • हाइलाइट: Narbirpur
    • भारी मात्रा में नकली हार्पिक और सर्फ बरामद, कंपनी के नाम पर की जा रही बिक्री
    • चांदी थाना क्षेत्र के चांदी बाजार में चल रहा था कालाबाजारी:
    • कंपनी की सूचना पर चांदी थाने की पुलिस की छापेमारी में हुआ खुलासा
    • 1012 पीस हार्पिक, 50 किलो लूज सर्फ, पैकिंग मशीन, रैफर और ढक्कन जब्त
    • प्राथमिकी दर्ज कर कालाबाजारी करने वाले की धरपकड़ में जुटी पुलिस

आरा, बिहार। भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी बाजार में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली हार्पिक और सर्फ बिक्री का गोरखधंधा चल रहा था। उसके लिए चांदी बाजार स्थित एक घर में लोकल हार्पिक और सर्फ की पैकिंग कर सप्लाई की जा रही थी। कंपनी की शिकायत पर चांदी थाने की पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली हार्पिक, सर्फ और रैपर सहित अन्य सामान जब्त किया गया है।

पुलिस की ओर से एक मकान से पांच सौ एमएल का 1012 पीस हार्पिक, हार्पिक के चार सौ खाली बोतल, 50 किलो लूज सर्फ, 990 पीस हार्पिक जाइइ+सर्फ, 4010 पीस हार्पिक रैफर, हार्पिक की बोतल के 401 पीस ढक्कन और एक पैकिंग मशीन जब्त की गयी है। हालांकि धंधेबाज पुलिस आने की भनक लगते ही भाग निकला था।

इस मामले में कंपनी के मुख्य जांच अधिकारी रंजीत कुमार सिंह के बयान पर चांदी थाने में कॉफी राइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से शनिवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गई।

इधर, जांच अधिकारी की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि सूचना मिली कि चांदी बाजार में उनकी कंपनी के नाम नकली हार्पिक की पैकिंग और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर चांदी थानाध्यक्ष से इस बाबत शिकायत की गयी। उसके बाद पैकिंग स्थल चिन्हित कर पुलिस के साथ चांदी बाजार स्थित एक मकान में शुक्रवार को छापेमारी की गयी।

तलाशी के दौरान उस मकान से भारी मात्रा में नकली हार्पिक और सर्फ के अलावे खाली बोतल, ढक्कन एवं रैपर बरामद किए गए। प्राथमिकी के अनुसार यह गोरखधंधा चांदी बाजार स्थित नरबीरपुर गांव निवासी सुशील कुमार के मकान में चल रहा था। बहरहाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन और धंधे में शामिल लोगों की पहचान एवं धरपकड़ में जुटी है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular