Streetlights in Shahpur NP: शाहपुर नगर पंचायत में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें या तो पूरी तरह से खराब हैं या उनकी रोशनी इतनी मंद है कि वह नाममात्र की साबित हो रही है।
- हाइलाइट: Streetlights in Shahpur NP
- प्रशासनिक उदासीनता पर पार्षद मधुमाला देवी ने उठाये सवाल?
आरा। शाहपुर नगर पंचायत के निवासियों के लिए दुधिया रोशनी से जगमग सड़कों की हकीकत यह है कि अधिकांश स्ट्रीट लाइटें निष्प्रभावी होकर धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही है, क्योंकि नगर के कई वार्डों में स्थापित स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं और उनकी मरम्मत अथवा प्रतिस्थापन के लिए कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया गया है। स्थिति यह है कि सूर्यास्त के उपरांत नगर क्षेत्र गहन अंधकार में डुब जाता है।
रोशनी मंद, स्ट्रीट लाइटें खराब, अंधेरे में डूबे वार्ड: नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में से वार्ड संख्या-07 विशेष रूप से इस समस्या से जूझ रहा है। इस वार्ड में अधिकांश स्ट्रीट लाइटें निष्प्रभावी हो चुकी हैं, जिसके कारण शाम ढलते ही यहाँ घना अंधेरा छा जाता है। यह केवल वार्ड संख्या-07 तक सीमित नहीं है, बल्कि नगर के कई अन्य वार्डों में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है, जहाँ लगाई गई स्ट्रीट लाइटें या तो पूरी तरह से खराब हैं या उनकी रोशनी इतनी मंद है कि वह नाममात्र की साबित हो रही है।
Streetlights in Shahpur NP: प्रशासनिक उदासीनता पर पार्षद ने उठाये सवाल?
इस गंभीर समस्या के बावजूद, नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कोई सक्रिय पहल देखने को नहीं मिल रही है। वार्ड पार्षद मधुमाला देवी व इनके पति चंदन कुमार पांडेय के अनुसार, वार्ड में अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, और इस संबंध में मरम्मत कराने को लेकर नगर पंचायत को सूचित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर बार-बार शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, परंतु प्रशासनिक स्तर पर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
उनकी मानें तो “इस समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है। महिलाओं और बच्चों के लिए शाम के समय घर से बाहर निकलना असुरक्षित हो गया है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व अपनी गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं, जिससे लूटपाट, चोरी और अन्य अपराधों का खतरा बना हुआ है। पैदल चलने वाले इस स्थिति से परेशान हैं।

