Homeबिहारआरा भोजपुरShuklapura : पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत

Shuklapura : पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत

Shuklapura : भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के शुक्लपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई।

Shuklapura : भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के शुक्लपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई।

  • हाइलाइट : Shuklapura
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • धोबहा थाना क्षेत्र के शुक्लपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के शुक्लपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत बच्ची धोबहा थाना क्षेत्र के शुक्लपुरा गांव निवासी गोरख कहार की 5 वर्षीया पुत्री नव्या कुमारी है।

इधर, मृत बच्ची के बड़े पापा ने बताया कि उनके घर के पीछे गड्ढा है। जिसमें बाढ़ के समय आया पानी उसी में जमा हुआ है। शुक्रवार की सुबह-सुबह ट्यूशन पढ़ने गई थी। ट्यूशन पढ़ने वह घर वापस लौटी। इसके बाद वह खेलते-खेलते घर के पीछे स्थित पानी गड्ढे के पास चली गई। उसी बीच वह पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

काफी देर बीत जाने के बाद जब परिजनों ने उसे खोजबीन करना शुरू किया। लेकिन वह कही नहीं मिली। इसके बाद परिजन पानी भरे गड्ढे में प्रवेश कर देखा तो वह उसमें डूबी हुई थी। जिसके बाद परिजनों नर उसके शव को पानी से बाहर निकाला। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृत बच्ची अपने तीन बहन व एक भाई में तीसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां मुन्नी देवी व दो बहन जिया कुमारी, नंदनी कुमारी एवं एक भाई कान्हा है। घटना के बाद मृत बच्ची के घर में हाहाकार मच गया है। बच्ची की मां मुन्नी देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular