Homeआरा भोजपुरचरपोखरीभोजपुर में सिलेंडर बम प्लांट करने में नौ साल से फरार नक्सली...

भोजपुर में सिलेंडर बम प्लांट करने में नौ साल से फरार नक्सली गिरफ्तार

Naxalite arrested in Bhojpur: भोजपुर की चरपोखरी थाने की पुलिस ने सिलेंडर बम प्लांट करने में नौ साल से फरार चल रहे एक सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार किया है

Naxalite arrested in Bhojpur: भोजपुर की चरपोखरी थाने की पुलिस ने सिलेंडर बम प्लांट करने में नौ साल से फरार चल रहे एक सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार किया है

  • हाइलाइट :- Naxalite arrested in Bhojpur
    • सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरहट्टा कला गांव से शुक्रवार की रात पकड़ा गया नक्सली
    • मुठभेड़ के मामले में औरंगाबाद पुलिस को भी गिरफ्तार नक्सली शुक्ला जी की थी तलाश
    • गया जिले में शुक्ला नाम से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था पकड़ा गया सहार का राज कुमार
    • चरपोखरी थाना क्षेत्र के कथराई गांव के पास पुलिया के नीचे सिलेंडर बम प्लांट करने में थी नक्सली की तलाश

आरा/चरपोखरी: भोजपुर की चरपोखरी थाने की पुलिस ने सिलेंडर बम प्लांट करने में नौ साल से फरार चल रहे एक सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार किया है। वह सहार थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी राज कुमार उर्फ विजय सिंह उर्फ उर्फ शुक्ला जी है। उसे शुक्रवार की रात एसटीएफ की मदद से सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरहट्टा कला गांव से गिरफ्तार किया गया।

भोजपुर के साथ औरंगाबाद पुलिस को भी उसकी तलाश थी। उसके खिलाफ पूर्व में भोजपुर, गया, औरंगाबाद और अरवल जिले में नक्सल संबंधी केस दर्ज है। 2019 में गया के आमस थाने की पुलिस द्वारा एक नक्सली कांड में उसे जेल भी भेजा गया था। उसका नाम कुछ साल पहले गया में एक जनप्रतिनिधि का घर उड़ाने के मामले में भी आया था। वह गया, औरंगाबाद और अरवल नक्सली में गतिविधियों में सक्रिय था और फिलहाल गया जिले के संदीप यादव गिरोह का लीड कर रहा था।

एसडीपीओ राहुल सिंह की ओर से शनिवार को चरपोखरी थाने में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली कि चरपोखरी थाने में पूर्व में दर्ज विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, ऑनलॉफुल एक्टीविटिज (प्रिवेंशन) एक्ट और सीएल एक्ट में वांछित नक्सली राज कुमार उर्फ विजय सिंह उर्फ शुक्ला किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में सिकरहट्टा कला गांव में कहीं छुपा है। उस आधार पर उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी कन्हैया कुमार व थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

टीम ने एसटीएफ की मदद और तकनीकी सूत्र के जरिए तत्काल सिकरहट्टा कला गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पूर्व में सहार थाने में 2009 में हत्या, 2014 में हथियार बरामदगी, चरपोखरी थाने में रंगदारी वसूलने और गया के आमस थाने में नक्सली कांड दर्ज है। 2019 में गया के आमस थाना पुलिस द्वारा उसे संगठन के विस्तार करने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। औरंगाबाद के देव और डिबरा थाने में भी उसके खिलाफ केस दर्ज है। वह 2015 में चरपोखरी थाना क्षेत्र के कथराई रोड में एक पुलिया के नीचे सिलेंडर बल प्लांट करने में फरार चल रहा था।

बताते चलें कि 2015 में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस पर हमला कर हथियार लुटने के उद्देश्य से कथराई रोड में एक पुलिया के नीचे दो सिलेंडर बम लगाए गए था। हालांकि तब पुलिस की सक्रियता से दोनों बम बरामद कर लिए गए थे। उस मामले में भोजपुर और औरंगाबाद के करीब आधा दर्ज नक्सलियों का नाम आया था। उनमें अधिकतर नक्सलियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पिछले सात मई को भी इस मामले में एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया था।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular