Homeराजनीतशाहपुर में सम्पन्न हुआ एनडीए का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

शाहपुर में सम्पन्न हुआ एनडीए का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

NDA Shahpur: भाजपा के युवा नेता राकेश विशेश्वर ओझा ने कहा कि राहुल तिवारी जब से विधायक बने हैं, तब से क्षेत्र अशांत रहा है।

  • हाइलाइट: NDA Shahpur
    • बिहार को बदनाम व मां का अपमान करने वाले को जनता देगी जवाब- संतोष सिंह

शाहपुर,आरा। बिहार को बदनाम करने और मां का अपमान करने वालों को जनता एक सशक्त जवाब देगी। बिहार की धरती तो बुद्ध और महावीर की है, और यह जनतंत्र की जननी भी मानी जाती है। यह बातें श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने शाहपुर में एनडीए के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने स्थानीय विधायक राहुल तिवारी पर तंज कसते हुए कहा कि यहां भी एक राहुल बाबा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक राहुल बाबा तो मलेशिया चले गए हैं, और अब इस राहुल बाबा को आप छक्का मारकर बाउंड्री से बाहर कर दीजिए।

संतोष सिंह ने आगे कहा कि एसआईआर के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है। जिन लोगों के कटे हैं, वे कहां हैं? कोई तो सामने आए। इस संदर्भ में एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि कुछ लोग जवइनिया गांव में पिकनिक मनाने जाते थे, लेकिन हमारी सरकार ने कटाव पीड़ितों को पर्चा दिया है। उन्होंने बताया कि मकान के लिए सभी कटाव पीड़ितों को प्रति परिवार एक लाख बीस हजार रुपये मुआवजा दिया गया है। इसके साथ ही, 49 बाढ़ प्रभावित लोगों को सात हजार रुपये प्रति परिवार उनके बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित किए गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए गठबंधन काम करने वाला है। सरकार केवल बातें नहीं करती, बल्कि अपने लोगों के कार्य करती है। एमएलसी राधाचरण साह और विधान पार्षद रविंद्र कुमार ने भी इस बात पर जोर दिया कि सरकार द्वारा जनता के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। हमारे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है, इसलिए एनडीए की जीत पक्की है।

NDA Shahpur – राकेश ओझा ने कहा साजिश के तहत उनके पिता की हत्या कराई गई

वहीं, पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने कहा कि हमारी सरकार में महिलाओं को सशक्त बनाया गया है। आज लड़कियां कंधे से कंधा मिलाकर पढ़ाई कर रही हैं और रोजगार से जुड़ रही हैं। भाजपा युवा नेता राकेश विशेश्वर ओझा ने कहा कि राहुल तिवारी जब से विधायक बने हैं, तब से क्षेत्र अशांत रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत उनके पिता की हत्या करवाई गई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पिता के सपनों को साकार करना है।

जवइनिया में ठोकर निर्माण में विधायक ने कमीशन लिया है, ऐसा भी आरोप लगाया गया। कार्यक्रम को जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय, भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी, जिप सदस्य सह भाजपा नेता पंडित गंगाधर पांडे, और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इस बार एनडीए के झोली में ही शाहपुर विधानसभा आएगा। इसके लिए हमारे कार्यकर्ता बूथ लेवल तक को मजबूत करने में लगे हुए हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में भाजपा नेता शम्भू शरण मिश्र, लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, जदयू नेता बैजनाथ पाठक सहित कई अन्य नेता भी शामिल रहे। इसके पूर्व, भाजपा नेता भुअर ओझा, अरबिंद पांडे, और विकास रंजन ओझा द्वारा एनडीए की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में आये सभी नेताओं को फूलमालाओं और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान, जवइनिया गांव के सैकड़ों कटाव पीड़ितों ने मंत्री से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ने की, जबकि संचालन भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता बिनोद तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, श्रीराम महतो, बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे, नरेंद्र तिवारी, विनय मिश्र, पपु राय, रामजी तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular