HomeNewsआरा में सनकी पति का खूनी हमला: पत्नी पर चाकू से किए...

आरा में सनकी पति का खूनी हमला: पत्नी पर चाकू से किए कई वार, हालत गंभीर; आरोपी गिरफ्तार

बड़ी मठिया मोहल्ले की घटना, गर्दन, चेहरे और पीठ पर किए गए ताबड़तोड़ हमले; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Nikita Bhakura: आरा के बड़ी मठिया मोहल्ले में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गर्दन, चेहरे और पीठ पर कई वार किए गए। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

  • हाइलाइट्स: Nikita Bhakura
  • पति ने पत्नी पर गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर कई बार चाकू से हमला किया।
  • गंभीर हालत में महिला का निजी अस्पताल में ऑपरेशन, 72 घंटे निगरानी में।
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया।

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र स्थित बड़ी मठिया मोहल्ले में बुधवार की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

Nikita Bhakura: घायल महिला भकुरा गांव निवासी राखी कुमारी

जानकारी के अनुसार घायल महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी पंकज कुमार ठाकुर की 27 वर्षीया पत्नी राखी कुमारी उर्फ निकिता कुमारी है। वह वर्तमान में बड़ी मठिया मोहल्ले में किराए का मकान लेकर अपने पति के साथ रहती थी।

ससुराल से लाने के बाद हुआ विवाद: वह कुछ दिन पूर्व अपने ससुराल भकुरा गांव गई हुई थी। बुधवार की शाम ही उसका पति पंकज कुमार ठाकुर उसे अपने घर से लेकर बड़ी मठिया स्थित अपने किराए के मकान में लेकर आया था। बुधवार की रात दोनों के बीच आपसी विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से में आकर पति द्वारा उसके शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वार कर घायल कर दिया।

शरीर के कई हिस्सों पर किए वार

बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला की पीठ, गर्दन के दोनों तरफ, दोनों हाथों, चेहरे और ललाट पर कई बार चाकू से वार किया। हमले में महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तथा उसे तत्काल इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन: घायल महिला का इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि महिला की गर्दन, पीठ, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू के गहरे जख्म थे। ऑपरेशन कर क्षतिग्रस्त हिस्सों को रिपेयर कर दिया है। हालांकि महिला की स्थिति को देखते हुए उसे 72 घंटे तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।

पुलिस की कार्रवाई: टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि घायल महिला के पिता मनोज कुमार ठाकुर के बयान पर आरोपी पति पंकज कुमार ठाकुर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू अभी बरामद नहीं हो सका है।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular