Homeबिहारआरा भोजपुरबारात में महिला डांसरों के साथ मारपीट और जेवर लूट के प्रयास...

बारात में महिला डांसरों के साथ मारपीट और जेवर लूट के प्रयास की प्राथमिकी

Pardia FIR – चरपोखरी के पड़रिया गांव में हर्ष फायरिंग में मौत के बाद लड़का पक्ष ने किया केस

Pardia FIR आरा। भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में शुक्रवार 11 दिसंबर की रात बारात में हर्ष फायरिंग और युवक की मौत के बाद अब लड़का पक्ष द्वारा भी प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। रोहतास जिले के शिवसागर थाना के मोरकाप गांव निवासी दूल्हे के पिता विजय सिंह के बयान पर चरपोखरी थाने में केस किया गया है। उसमें पड़रिया गांव के कुछ लोगों पर महिला डांसरों के साथ अश्लील हरकत करने, विरोध करने पर मारपीट और फायरिंग करने और जेवर लूटने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। साथ ही बारात में आये वाहनों में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया गथा है।

  • हर्ष फायरिंग में मृत युवक के पिता सहित अन्य लोगों पर फायरिंग का भी आरोप

दर्ज प्राथमिकी में हर्ष फायरिंग के विरोध करने पर मारे गये युवक निकेश उर्फ छोटू के पिता विश्वनाथ सिंह सहित पड़रिया गांव के आठ लोगों को नामजद किया गया है। 10-15 अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है। कहा गया है कि 11 दिसंबर की रात उनके बेटे की बारात पड़रिया गांव मे आयी थी। रात में नाच का प्रोग्राम चल रहा था। तभी सात आरोपित सामियाने में पहुंच गये और डांसरों के साथ अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने बारातियों के साथ मारपीट की जाने लगी। तभी विश्वनाथ सिंह भी 10-15 लोगों के साथ आ धमके और बारातियों के साथ मारपीट करने लगे। फायरिंग करते हुये गहले लूटने का भी प्रयास किया गया। तब किसी तरह बारातियों ने लड़की वाले के घर भागकर जान बचायी। उसके बाद सात वाहनों में भी तोड़फोड़ की गयी।

  • 11 दिसंबर की रात बारात में हर्ष फायरिंग के विरोध पर युवक को मारी गयी थी गोली

बता दें कि बारात में हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर पड़रिया गांव निवासी विश्वनाथ सिंह के पुत्र निकेश उर्फ छोटू की गोली मार हत्या कर दी गयी थी। उसके बाद जमकर बवाल मचा था। रोड जाम भी किया गया था। उस संबंध में निकेश के पिता विश्वनाथ सिंह के बयान पर दूल्हे के पिता और भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (Pardia FIR) दर्ज की गयी है। उस मामले मे पुलिस ने दूल्हे के पिता विजय सिंह सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मामा-भांजा मिल कर रहे थे हथियारों की तस्करी

एसपी हर किशोर राय ने कहाः जवाबी कार्रवाई में अपराधी को लगी गोली

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular