Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजभोजपुर में मुठभेड़ के दौरान अपराधी को लगी गोली

भोजपुर में मुठभेड़ के दौरान अपराधी को लगी गोली

criminal shot – बड़हरा थाना क्षेत्र के मनीछपरा गांव के समीप हुआ मुठभेड़

criminal shot आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के मनीछपरा गांव के समीप सोमवार की देर शाम अपराधी एवं पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक अपराधी गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए आरा शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अपराधी के एक अन्य साथी को भी दबोचा है। मुठभेड़ की पुष्टि पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने की है।

jay kumar
  • एसपी हर किशोर राय ने कहाः जवाबी कार्रवाई में अपराधी को लगी गोली
  • जख्मी को इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

जानकारी के अनुसार जख्मी अपराधी बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव निवासी काशी बिंद का 24 वर्षीय पुत्र श्री राम बिंद है। उसे दाहिने जांघ में गोली लगी है। एसपी ने बताया कि वह बाइक लूट कांड एवं ड्राइवर की हत्या कर ट्रक लूटकांड सहित कई मामलों में वांछित था। आज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह बडहरा के मनीछपरा गांव में श्राद्धकर्म में भाग लेने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची, तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस की जबाबी कार्रवाई में अपराधी को गोली लग गई। उसे इलाज के लिए पुलिस शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में ले आई। जहां चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह द्वारा उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। पुलिस ने इस दौरान एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है।

भारतीय सेना का अधिकारी बन कनिष्क ने बढ़ायी जिले की मान

हर्ष फायरिंग पर एसपी के तेवर तल्ख, सभी थानों को जारी हुआ आदेश

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular