HomeNewsमैजिक के टक्कर से ऑटो पलटी, मां-बेटा जख्मी

मैजिक के टक्कर से ऑटो पलटी, मां-बेटा जख्मी

Pasaur Charpokhari घायलो का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

Pasaur Charpokhari आरा। भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर मोड़ के समीप शनिवार की रात मैजिक की ठोकर से एक ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो पर सवार मां-बेटे जख्मी हो गए। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही है। घटना के बाद चालक मैजिक वाहन छोड़ फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मैजिक गाड़ी को जप्त कर लिया है। इसके बाद जख्मी मां-बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

jay kumar
  • चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर मोड़ के समीप घटी घटना

जानकारी के अनुसार जख्मियों में इमादपुर थाना क्षेत्र के सहियारा गांव निवासी शिवलाल की पत्नी राज कुमारी एवं उनका पुत्र उमेश कुमार है। जख्मी राज कुमारी ने बताया कि वह अपने बेटे का इलाज करवा कर सदर अस्पताल से ऑटो रिजर्व करके अपने गांव जा रही थी। इसी बीच पसौर मोड़ के समीप पीछे से आ रही अनियंत्रित मैजिक ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे उनकी ऑटो पलट गई और दोनों जख्मी हो गए।

खुशखबरीः आरा शहरवासियों को अब जाम से मिलेगी निजात

पुलिस की फाइल में मृत महिला बोलीः जज साहब! मैं जिंदा हूं

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular