Homeचर्चित न्यूजपुलिस की फाइल में मृत महिला बोलीः जज साहब! मैं जिंदा हूं

पुलिस की फाइल में मृत महिला बोलीः जज साहब! मैं जिंदा हूं

judge-sir-i-am-alive-सिविल कोर्ट पहुंची महिला ने जज के सामने दी गवाही

खबरे आपकी judge-sir-i-am-alive आरा पुलिस फाइल में मृत महिला शुक्रवार को कोर्ट पहुंच गयी। उसने कहा जज साहब, मैं जिंदा हूं। मेरे पति और बच्चे भी हैं। उसे नवादा थाना की पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची थी। महिला की दहेज के लिये हत्या कर शव गायब करने का केस दर्ज किया गया था।

  • जांच में जुटी पुलिस ने दिल्ली से महिला को किया बरामद, दर्ज कराया बयान 

जांच में जुटी पुलिस टीम ने उसे दिल्ली से जिंदा बरामद कर लिया। उसके बाद शुक्रवार को कोर्ट में उसका बयान (judge-sir-i-am-alive) दर्ज कराया गया। इससे इस दहेज हत्या के इस मामले में नया मोड़ आ गया। मृत महिला शहर के पूर्वी गुमटी के लख निवासी अरूण महतो की पत्नी शारदा देवी है। अरूण महतो मूल रूप से जिले के पीरो थाना क्षेत्र के गोविंद टोला (बम्हवार) के रहने वाले हैं।

  • भाई ने दहेज के लिये हत्या कर शव गायब करने की दर्ज करायी थी प्राथमिकी

महिला के भाई विनोद महतो द्वारा पिछले साल दिसंबर माह आरा में नवादा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। एसपी हर किशोर राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की गहराई से छानबीन की जा रही थी। इसी क्रम में महिला के दिल्ली में होने की सूचना मिली। उस आधार पर एक टीम दिल्ली गयी और महिला को जिंदा बरामद कर लिया गया।

  • महिला बोली: पति ने रचायी दूसरी शादी, तो उसने भी कर लिया ब्याह 

उसके बाद शुक्रवार को कोर्ट में उसका बयान (judge-sir-i-am-alive) दर्ज कराया गया। इससे पहले महिला थानाध्यक्ष द्वारा भी उसका बयान रेकॉर्ड किया गया। इधर, बयान दर्ज कराने कोर्ट पहुंची महिला ने बताया कि पति ने उसे छोड़ दूसरी शादी रचा ली। उसके बाद उसने भी दूसरा ब्याह कर लिया।

पति सहित चार के खिलाफ दर्ज कराया गया था हत्या का केस

आरा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी और शारदा देवी के भाई विनोद महतो ने कोर्ट में कम्पलेंट केस किया गया था। कोर्ट के आदेश पर 11 दिसंबर 2020 को नवादा थाने में दहेज हत्या  की प्राथमिकी दर्ज की गयी। उसमें शारदा देवी के पति के अलावे जेठ मास्टर महतो, जेठानी सरिता देवी और भतीजा विकास महतो को भी आरोपित किया गया था।

प्राथमिकी में कहा गया था कि करीब 15 साल पहले उसकी बहन शारदा की शादी अरूण महतो के साथ हुई थी। तब सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया गया था। उसके बावजूद शारदा के ससुराल वालों द्वारा भैंस की मांग की जाने लगी। इसे लेकर उसे प्रताड़ित भी किया जाने लगा। इस बीच मार्च 2020 में सूचना मिली कि उसकी बहन की पिटाई की गयी है। उसके अगले दिन ही उसकी हत्या कर शव गायब करने की भी सूचना मिली। इस पर वह बहन के ससुराल पहुंचा, तो वह नहीं मिली। उसके ससुराल के लोग भी गायब मिले। उसके बाद केस किया गया।

फोन पर पत्नी से बातचीत के बाद पति ने किया विषपान

डीएम के आदेश पर पूर्व विधायक ने जमा करायी थी बंदूक

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular