Homeआरा भोजपुरशाहपुरसरस्वती पूजा को लेकर शाहपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की...

सरस्वती पूजा को लेकर शाहपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

Shahpur Thana: शाहपुर थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा के मद्देनजर विधि एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Shahpur Thana
    • सरस्वती पूजा पर शाहपुर प्रशासन सख्त
    • अश्लील गाने बजाने वाले पर होगी करवाई
    • सोशल मीडिया पर भी रहेंगी पैनी नज़र

आरा। शाहपुर थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा के मद्देनजर विधि एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का नेतृत्व सीओ आनंद प्रकाश एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पूजा समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी परिस्थिति में अश्लील गानों का प्रयोग वर्जित रहेगा। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी पोस्ट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन सोशल मीडिया गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगा और ऐसे आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पूजा समितियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे अनिवार्य रूप से लाइसेंस प्राप्त करें। प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित समय अवधि के भीतर ही किया जाए, और विसर्जन मार्ग का विस्तृत चार्ट प्रशासन को उपलब्ध कराया जाए ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन ने सभी से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। बैठक में शांति समिति के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular