Homeआरा भोजपुरपीरोगणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी की एसडीएम ने की समीक्षा

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी की एसडीएम ने की समीक्षा

Piro SDM: भोजपुर जिला के पीरो अनुमंडल में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले समारोह की समीक्षा के लिए एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

  • हाइलाइट: Piro SDM
    • प्रशासन बनाम पब्लिक क्रिकेट मैच का आयोजन

आरा। जिला के पीरो अनुमंडल में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले समारोह की समीक्षा के लिए एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह भव्य रुप में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम स्थानीय शहीद स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां एसडीओ ध्वजोतोलन के पश्चात सशस्त्र पुलिस बल के परेड की सलामी लेगें।

मुख्य समारोह में पुष्पा उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा संगीतमय राष्ट्र गान प्रस्तुत किया जाएगा। मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा जबकि इसी क्रम में विभिन्न विद्यालयों व सरकारी विभागों की ओर से आकर्षक झांकी प्रस्तुत की जाएगी। दोपहर में प्रशासन बनाम पब्लिक क्रिकेट मैच आयोजित होगा। जिसमें प्रशासन टीम का नेतृत्व खुद अनुमंडल पदाधिकारी करेंगे।

बैठक के दौरान अनुमंडल कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय भी निर्धारित किया गया। मुख्य समारोह के तैयारी की जिम्मेवारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दी गयी। बैठक मे प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, अंचलाधिकारी लखेन्द्र कुमार, बीइओ मनोज सिंह, कार्यपालक दण्डाधिकारी शम्भू भारद्वाज, सीएचसी प्रभारी डाॅ. रवि कुमार के अलावे सीबीएसी सेंट्रल स्कूल, टीएलएसएम वर्ल्ड स्कूल, आरकेड इंटरनेशनल स्कूल, पुष्पा उच्च विद्यालय, प्लस टू उवि, बालक मवि, सिमबोसीस इंटरनेशनल स्कूल सहित कई अन्य विद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular