Homeस्वास्थ्यविश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर नई रिहैबिलिटेशन तकनीक का प्रदर्शन

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर नई रिहैबिलिटेशन तकनीक का प्रदर्शन

New Rehab Techniques: फिजियोहील सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित; डॉ. दिव्य प्रकाश ने दर्द को नजरअंदाज न करने और समय पर विशेषज्ञ की सलाह लेने की अपील की।

  • हाइलाइट:
    • आरा में फिजियोथेरेपी जागरूकता कार्यक्रम
    • मरीजों की नि:शुल्क जांच और परामर्श

आरा। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को आरा शहर के विष्णु नगर जेड चौक के समीप स्थित ‘फिजियोहील’ एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फिजियोथेरेपी जागरूकता व्याख्यान, व्यायाम प्रदर्शन, सफल मरीजों की प्रेरणादायक कहानियां, नई रिहैबिलिटेशन तकनीक का प्रदर्शन, स्वास्थ्य परामर्श और सामुदायिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं।

New Rehab Techniques: समय पर लें फिजियोथेरेपी सलाह

इस दौरान फिजियोथेरापिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने लोगों को फिजियोथेरेपी के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई और इलाज के लिए आवश्यक परामर्श दिया गया।

फिजियोथेरेपी से लौटती है शरीर की गतिशीलता : डॉ. दिव्य प्रकाश

डॉ. दिव्य प्रकाश ने कहा कि फिजियोथेरेपी केवल दर्द कम करने की चिकित्सा नहीं है, बल्कि यह शरीर की गतिशीलता, मांसपेशियों की शक्ति और आत्मनिर्भरता वापस लाने की वैज्ञानिक प्रक्रिया है। समय-समय पर विशेषज्ञ से फिजियोथेरेपी परामर्श लेने और उचित पुनर्वास से चोट, सर्जरी, जोड़ों की समस्या और कई अन्य शारीरिक परेशानियों से उबरने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दर्द को नजरअंदाज न करें, सही समय पर विशेषज्ञ की सलाह लें और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित रूप से सक्रिय रहें। कार्यक्रम को सफल बनाने में निकेश, आभा, रेशमा और संगीता का सराहनीय योगदान रहा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular