Graveyard Shahpur: भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत में विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों को गति देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
- हाइलाइट: Graveyard Shahpur
- सशक्त स्थायी समिति की बैठक आज दोपहर 2:30 बजे
- मासिक बोर्ड बैठक का आयोजन 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को
आरा। जिले के शाहपुर नगर पंचायत में विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों को गति देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। सशक्त स्थायी समिति की बैठक आज 9 सितंबर 2026, बुधवार को आयोजित की जाएगी। वही नगर पंचायत की मासिक बोर्ड बैठक 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को बुलाई गई है, जिसमें जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की जायेंगी।
Graveyard Shahpur: सशक्त स्थायी समिति की बैठक
नगर पंचायत शाहपुर की सशक्त स्थायी समिति की बैठक आज 9 सितंबर 2026, बुधवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 2:30 बजे नगर पंचायत कार्यालय स्थित सभा भवन में संपन्न होगी। नगर कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस बैठक में मुख्य रूप से पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, कब्रिस्तान से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श और नगर पंचायत के अंतर्गत चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
समिति के सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने का विशेष आग्रह किया गया है। सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों में मुख्य पार्षद जुगनू देवी, उपमुख्य पार्षद झुनिया देवी, तथा सदस्य मनोज कुमार पासवान, मो० शाहीद अनवर और हीरालाल पाण्डेय शामिल हैं।
मासिक बोर्ड बैठक का आयोजन 11 सितंबर को …
सशक्त स्थायी समिति की बैठक के उपरांत, नगर पंचायत की मासिक बोर्ड की बैठक 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को बुलाई गई है। इस बैठक में भी पूर्व की भांति पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि और नगर की प्रगति हेतु विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस मासिक बोर्ड बैठक के एजेंडे से कब्रिस्तान से संबंधित विषय को हटा दिया गया है।

