Homeशाहपुरबरिसवनबाढ़ के पानी में डूबे: शाहपुर के बरीसवन गांव में घटी घटना

बाढ़ के पानी में डूबे: शाहपुर के बरीसवन गांव में घटी घटना

Floodwaters Bariswan: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरीसवन गांव में मंगलवार की सुबह बाढ़ के पानी में डूबने से शौच करने गए अधेड़ की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Floodwaters Bariswan
  • शौच करने गए अधेड़ की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • शाहपुर थाना क्षेत्र के बरीसवन गांव में मंगलवार की सुबह घटी घटना

आरा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरीसवन गांव में मंगलवार की सुबह बाढ़ के पानी में डूबने से शौच करने गए अधेड़ की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के बरीसवन गांव निवासी शिवनाथ तिवारी के 45 वर्षीय पुत्र उपेंद्र तिवारी है। वह पेशे से किसान थे।

इधर, मृतक के परिजन विकास तिवारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह घर से कुछ दूरी पर स्थित पानी भरे गड्ढे के पास शौच करने के लिए गए थे। जहां पैर फिसल जाने के कारण वह पानी बाढ़ के पानी में गिरकर डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। करीब बीस मिनट बीत जाने के बाद परिजन वहां पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उनके शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Bariswan: मृतक के परिवार को मुआवजा, सौपा चेक

Floodwaters Bariswan: मृतक के परिवार को मुआवजा, सौपा चेक

इधर, कार्रवाई करते हुए मृतक के स्वजन को अंचलाधिकारी आनंद प्रकाश ने त्वरित आपदा राहत के तहत चार लाख रुपये का मुआवजा उपलब्ध कराया। राजस्व कर्मचारी सहदेव कुमार एवं प्रधान सहायक (बड़ा बाबू) निर्मल कुमार के माध्यम से मृतक के परिवार को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। मौके पर अंकित पांडेय, पंकज तिवारी, चमचम तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular