Homeबिहारभोजपुरशाहपुर के बनाही ओवरब्रिज के पास मिले शव का खुलासा, हत्यारे गिरफ्तार

शाहपुर के बनाही ओवरब्रिज के पास मिले शव का खुलासा, हत्यारे गिरफ्तार

संदेश थाना क्षेत्र के बारा जाने के लिए निकले युवक अभिषेक कुमार उर्फ मुरली की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

Murali Murder : संदेश थाना क्षेत्र के बारा जाने के लिए निकले युवक अभिषेक कुमार उर्फ मुरली की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

jay kumar
  • हाइलाइट : Murali Murder
    • एसपी प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस बयान जारी कर दी जानकारी

आरा: शहर के विष्णु नगर मोहल्ले से अपने गांव संदेश थाना क्षेत्र के बारा जाने के लिए निकले युवक अभिषेक कुमार उर्फ मुरली की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इनमें पवना गांव निवासी नंदजी महतो का पुत्र करण कुमार और विन्देश्वरी प्रसाद का पुत्र सूरज कुमार शामिल हैं। दोनों ने पूछताछ में हत्या में शामिल होने की बात भी स्वीकार कर ली है। पुलिस की अब तक की जांच में आपसी झगड़े में हत्या की बात सामने आयी है। हत्या में सात लोगों की संलिप्तता सामने आयी है।

एसपी प्रमोद कुमार यादव की ओर से प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि बारा गांव निवासी शैलेश राय का पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ मुरली 19 जून की दोपहर शाम पांच बजे तक लौट आने की बात कह घर से आरा के लिए निकला था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने कॉल की, तो उसका मोबाइल बंद बता रहा था। तब उसके भाई आलोक कुमार की ओर से नवादा थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। अभी खोजबीन की जा रही थी, तभी 20 जून को शाहपुर के बनाही ओवरब्रिज के पास उसका शव बरामद हो गया।

इसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी और हत्या के कारणों की छानबीन को लेकर सदर इंस्पेक्टर राकेश कुमार रौशन के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी। टीम में शामिल नवादा थानाध्यक्ष कमलजीत, दारोगा संतोष कुमार, ट्रेनी दारोगा बबलू कुमार और डीआईयू के अफसरों एवं जवानों द्वारा छानबीन शुरू की गयी। टीम ने तकनीकी सूत्र और लोकल इनपुट के आधार पर हत्या में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की है। दोनों ने आपसी झगड़े में पांच अन्य लोगों के साथ अभिषेक कुमार उर्फ मुरली की हत्या करने की बात भी कही है। एसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में आपसी झगड़ा में हत्या करने की बात सामने आयी है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद घटना की सही जानकारी मिल सकेगी।

इधर, शव मिलने के बाद अभिषेक कुमार उर्फ मुरली के पिता शैलेश कुमार राय ने बताया था कि एक वर्ष पूर्व खेत से ट्रैक्टर ले जाने के विवाद को लेकर फुलाड़ी गांव निवासी कुछ व्यक्तियों से झगड़ा हुआ था। तब मारपीट भी हुई थी। उसी समय से उन लोगों से विवाद चल रहा है। उन्होंने उसी विवाद में फुलाड़ी गांव के पांच लोगों पर अपने बेटे को अगवा करने के बाद धारदार हथियार से मार और तेजाब डाल पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया था।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular