Pooja Sandaur Bihiya: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के संडौर गांव में शनिवार की सुबह छत की कुंडी से लटका नवविवाहिता का शव बरामद हुआ।
- हाइलाइट: Pooja Sandaur Bihiya
- मृतका के परिजनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कहीं बात
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल, आरा में कराया पोस्टमार्टम
आरा।जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के संडौर गांव में शनिवार की सुबह छत की कुंडी से लटका नवविवाहिता का शव बरामद हुआ। वही मृतका के परिजन द्वारा आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार मृतका बिहिया थाना क्षेत्र के संडौर गांव निवासी जगनारायण यादव की 20 वर्षीया पत्नी पूजा कुमारी है।
इधर, मृतका के भैसुर सत्य नारायण यादव ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसने खाना बनाया। उसके बाद सभी लोग खाना खाने के बाद छत पर सोने गए। वह अपने कमरे में सोने चली गई। कमरे में दरवाजा नहीं है, उसमें पर्दा लगा हुआ है। शनिवार की सुबह जब वे लोग छत से नीचे आए और उसके कमरे का पर्दा हटाया, तो देखा कि उसका शव छत की कुंडी से लटका है। इसके बाद शव को नीचे उतारा गया और इसकी जानकारी स्थानीय थाना व उसके मायकेवालों को दी गई। सूचना पाकर मायकेवाले एवं स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
Pooja Sandaur Bihiya : बेटी के ससुराल वालों का कोई दोष नहीं- माँ
वहीं दूसरी तरफ बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी हरेंद्र यादव की पत्नी व मृतका की मां सुलखी देवी द्वारा स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में उनके द्वारा कहा गया है कि उन्होंने अपनी बेटी पूजा कुमारी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व बिहिया थाना क्षेत्र के संडौर गांव निवासी उमाशंकर यादव के पुत्र जग नारायण यादव से की थी।
इसी बीच शनिवार को उनकी बेटी पूजा कुमारी अपने ससुराल में खुद से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसमें ससुराल वालों का कोई दोष नहीं है। इस संबंध में वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहती हैं। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां सुलखी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।




