Homeआरा भोजपुरगड़हनीगड़हनी के बड़ौरा गांव में अमरूद के पेड़ से लटके बालक की...

गड़हनी के बड़ौरा गांव में अमरूद के पेड़ से लटके बालक की मौत

Ishant Kumar Dubey Baraora: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में शनिवार की सुबह अमरूद के पेड़ से लटकने के दौरान गला दब जाने के कारण एक बालक की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Ishant Kumar Dubey Baraora
  • अमरूद के पेड़ में लटकने के दौरान गला दब जाने से बालक की मौत
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • गड़हनी थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में शनिवार की सुबह घटी घटना

आरा। जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में शनिवार की सुबह अमरूद के पेड़ से लटकने के दौरान गला दब जाने के कारण एक बालक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

जानकारी के अनुसार मृत बालक ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के देवकुली गांव निवासी सनत कुमार दुबे का 8 वर्षीय पुत्र इशांत कुमार दुबे है। वह कई वर्ष से गड़हनी थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में अपने पूरे परिवार के साथ ननिहाल में ही रहता था।

Ishant Kumar Dubey Baraora : माँ ने कहा देखो बाबू कहां गया? बहन ने देखा अमरूद के पेड़ से लटका था भाई

इधर, मृतक की मां ने बताया कि वह घर में खेल रहा था। इसी बीच वह घर के बगल में स्थित अमरूद के पेड़ पर चढ़ गया। जहां से गिर जाने के कारण उसका गला दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने उसकी बहन से कहा कि देखो बाबू कहां गया है। जब उसकी बहन वहां पहुंची, तो देखा कि वह पेड़ से लटका हुआ है।

इसके बाद परिजन द्वारा आनन-फानन में अपनी संतुष्टि को लेकर सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। तब परिजन शव को वापस गांव ले गए। बताया जाता है कि मृत बालक अपने दो बहन व एक भाई में छोटा था एवं वह अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। उसके परिवार में मां व दो बहन श्रेष्ठी एवं श्रेया है। घटना के बाद मृत बालक के घर में हाहाकार मच गया।

NEWS PAPERS
NEWS PAPERS
NEWSPAPERS Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular