Homeबिहारआरा भोजपुरलावारिस सेवा केंद्र के आजीवन सदस्य राजेंद्र प्रसाद के निधन पर हुई...

लावारिस सेवा केंद्र के आजीवन सदस्य राजेंद्र प्रसाद के निधन पर हुई प्रार्थना सभा

Rajendra Prasad Ara लावारिस सेवा केंद्र के सदस्यों ने आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना

खबरे आपकी बिहार/आरा: भाजपा नेता प्रेम पंकज उर्फ ललन के पिता जी एवं लावारिस सेवा केंद्र के आजीवन सदस्य राजेंद्र प्रसाद Rajendra Prasad Ara के असामयिक निधन पर लावारिस सेवा केंद्र परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। लावारिस सेवा केंद्र के सदस्यों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की ।

वक्ताओं ने कहा कि श्री प्रसाद सेवा केंद्र के प्रखर सदस्य थे। उन्होंने सेवा केंद्र के शुरुआती दौर में अपनी भूमिका समाज सेवा के तौर दिखाकर आम जनमानस के बीच एक सराहनीय परिचय दिया था। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व विधान पार्षद एवं लावारिस सेवा केंद्र के अध्यक्ष लालदास राय, संस्थापक डीएन सिंह, रामेश्वर तिवारी, भास्कर कुमार, चंद्रदेव यादव उर्फ मालिक यादव, विनोद यादव, रविशंकर मिश्रा, राम नारायण पांडेय, जितेंद्र कुमार, अरुण कुमार, प्रकाश कुमार आदि थे।

पढ़े :- फर्जी जांच रिपोर्ट संलग्न कर अवकाश पर चले गये दो डॉक्टर

पढ़े :- Basic Corona Care – सिलिंडर से मरीजों को आक्सीजन चढ़ाने के संबंध में बताया गया

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular