Saturday, July 27, 2024
No menu items!
HomeNewsबिहारविधवा को गोली मारने में असलहा व कारतूस के साथ पुजारी गिरफ्तार

विधवा को गोली मारने में असलहा व कारतूस के साथ पुजारी गिरफ्तार

Arrested-pujari.jpg
Arrested

अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खननी कला गांव की घटना

फायरिंग के बाद घटनास्थल से खोखा मिलने से पुलिस ने किया इंंकार

सड़क से चापकल हटाने के विवाद में मंगलवार की रात विधवा को मारी गयी गोली

आरा। भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खननी कला गांव में मंगलवार की रात रोड से चापाकल हटाने के विवाद में एक विधवा को गोली मार दी गयी। गोली विधवा के पैर में लगी है, जिसका इलाज आरा में कराया जा रहा है। जख्‌मी महिला खननी कला गांव निवासी सुष्मा कुंअर है। गोली मारने का आरोप गांव के ही एक दबंग प्रवृति के व्यक्ति पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में एक मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद किया गया। पिस्टल में 7.65 एमएम की दो गोली लोड थी। गिरफ्तार पुजारी समस्तीपुर जिले के पटोरी का रहने वाला शीतल दास है। वह खननी कला गांव स्थित विजय राघो मंदिर का पुजारी था। उसकी सांठगांठ गोली मारने में आरोपित के साथ थी। अगिआंव बाजार थाना इंचार्ज फुरकान अहमद ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि चार राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है। उन्होंने घटनास्थल से खोखा मिलने से इनकार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली मारने का आरोपित दबंग व मनबढू प्रवृति का व्यक्ति है। पहले भी उस पर गांव के एक शिक्षक को गोली मारने का आरोप है। उसकी धरपकड़ के लिये छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

दबंगई से रोड बनाने में बाधा बनी महिला, तो मार दी गयी गोली

आरा। अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष के अनुसार खननी कला में मनरेगा के जरिये आहर की उड़ाही चल रही है। आहर के बगल में एक कच्ची सड़क है। वहीं पर सुष्मा कुंअर का घर है। गांव का ही रहने वाला एक दबंग शख्स आहर उड़ाही से निकल रही मिट्टी उस सड़क पर मिट्टी डलवा रहा था। इस क्रम में विधवा का चापाकल बाधा बन रहा था। इस पर उस शख्स ने आहर उड़ाही में लगे ठेकेदार से चापाकल उखाड़ने का दबाव देने लगा। इसका सुष्मा कुंअर ने विरोध किया। इसे लेकर सुष्मा कुंअर व उस शख्स में विवाद हो गया। इसके बाद विधवा को गोली मार दी गयी। घटना के बाद आरोपित भाग निकला।

आये थे मंदिर में पूजा करने, हथियार रखने में जाना पड़ा जेल

आरा। समस्तीपुर के पटोरी निवासी शीतल दास खननी कला गांव में मंदिर में पूजा करने आया था। लेकिन गलत संगत के उसे हथियार रखने मे जेल की यात्रा करनी पड़ गयी। हथियार बरामदगी के मामले में उसके खिलाफ पुलिस के बयान पर आर्म्स एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष के अनुसार हुआ यह कि फायरिंग की सूचना पर वह खननी कला गांव गये। तब पता चला कि गोली चलाने का आरोपित विजय राघो मंदिर में छुपा है। उस आधार पर पुलिस मंदिर में गयी। वहां आरोपित तो नहीं मिला, लेकिन तलाशी के क्रम में पुजारी के बेड से लोडेड देसी पिस्तौल मिला। उसके बाद पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष के अनुसार पुजारी ने फायरिंग के आरोपित से सांठगांठ होने व उसके गलत काम में साथ देने की बात स्वीकार की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त हथियार की जांच की जा रही। ताकि यह पता चल सके कि फायरिंग में इस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है या नहीं। हालांकि गोली मारे जाने के मामले में पुलिस को बुधवार की शाम तक जख्मी महिला का फर्दबयान नहीं मिल सका था।

- Advertisment -
Muharram - Jagdishpur
Tarari Bhojpur - News - स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो
Muharram - Jagdishpur - मोहर्रम के अवसर पर जगदीशपुर नगर पंचायत क्षेत्र में निकाली गई एक से बढ़कर एक ताजिया
Tarari Bhojpur - News - स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो

Most Popular