Homeबिहारआरा भोजपुरBihar: भोजपुर के गजराजगंज ओपी अंतर्गत मसाढ़ गांव में छात्र का हत्या

Bihar: भोजपुर के गजराजगंज ओपी अंतर्गत मसाढ़ गांव में छात्र का हत्या

Pritam Singh Masarh: जानकारी के अनुसार मृतक मसाढ़ गांव निवासी स्व. मिथिलेश सिंह का 18 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार सिंह है। वह इंटर का छात्र था।

  • हाइलाइट: Pritam Singh Masarh
  • घर से सामान खरीदने निकले छात्र का गला रेतकर हत्या, सनसनी
  • हत्या का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
  • पुलिस ने शव का सदर में कराया पोस्टमार्टम
  • गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव में शुक्रवार की देर शाम घटी घटना

आरा। जिले के गजराजगंज ओपी अंतर्गत मसाढ़ गांव में शुक्रवार की देर शाम घर से सामान खरीदने निकले छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के दलित टोला से शुक्रवार की देर शाम बरामद हुआ। मृतक के गर्दन के बाएं, दाएं, पीछे भाग पर एवं सर पर कटा हुआ निशान पाया गया। परिजन द्वारा गला रेतकर हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

Pritam Singh Masarh:मृतक मसाढ़ गांव निवासी स्व. मिथिलेश सिंह का पुत्र

सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह एवं गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल कुमार महथा घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है। पुलिस ने शव का अंत्य परीक्षण सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक मसाढ़ गांव निवासी स्व. मिथिलेश सिंह का 18 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार सिंह है। वह इंटर का छात्र था।

वही इस संबंध में गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल महथा ने ‘खबरें आपकी’ को बताया कि घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य को एकत्रित किया। उन्होंने बताया कि परिजन द्वारा घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular