Tuesday, March 28, 2023
No menu items!
HomeNewsCrimeBHOJPUR: रिटायर प्रोफ़ेसर दंपति की निर्मम हत्या की तफ्तीश में जुटी पुलिस

BHOJPUR: रिटायर प्रोफ़ेसर दंपति की निर्मम हत्या की तफ्तीश में जुटी पुलिस

Professor Crime Story Bhojpur/आरा में अपराधियों द्वारा रिटायर प्रोफ़ेसर दंपति की निर्मम हत्या, सनसनी

  • हत्या का कारण स्पष्ट नहीं मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
  • नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी मे सोमवार की रात घटी घटना

Professor Crime Story Bhojpur/Bihar/Ara खबरे आपकी: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोहल्ले में सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों द्वारा धारदार हथियार से रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते हैं भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार,एएसपी हिमांशु ,नवादा थाना के प्रभारी इंचार्ज सुरेश रविदास,टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार एवं डीआईओ प्रभारी शंभू कुमार भगत सहित कई पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। वही कमरे में दीवारों पर मिले खून के धब्बे को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधी द्वारा हत्या किये जाने क्रम में उन्होंने खुद को बचाने की बहुत कोशिश की है और बहुत ही तड़पा कर अपराधियों द्वारा इन दोनों की निर्मम हत्या की गई है।

Professor Crime Story Bhojpur: जानकारी के अनुसार मृतकों में नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी स्व. रामबालक सिंह के 67 वर्षीय पुत्र डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह एवं उनकी 65 वर्षीया पत्नी पुष्पा सिंह शामिल हैं। वह दोनों पेशे से प्रोफ़ेसर थे। इसमें डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से प्रोफेसर के पद से रिटायर हुए थे। जबकि उनकी पत्नी पुष्पा सिंह आरा के महिला कॉलेज से प्रोफेसर के पद से रिटायर हुई थी।डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी थे एवं उन्होंने बीते विधानसभा चुनाव में रोहतास के काराकाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी भी थे। वहीं दूसरी ओर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा पटना से फेशियल की टीम भी बुलाई गई है। जिसके कारण कमरे में एवं जिस बिल्डिंग में घटना घटित हुई है उन्हें एफएसएल की टीम आने तक सील कर दिया गया है। एफएसएल की टीम आने और जांच कर लेने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा।

मृतक के छोटे भाई की हीरा जी सिंह ने बताया कि उन्हें उनसे अंतिम बार 26 तारीख को बात हुई थी और वह उनके घर पर भी आए थे। इसके बाद उनसे कोई बात नहीं हुई। रविवार की रात उनकी बेटी ने एवं उनके बड़े भाई जो टाटा रात उन्होंने फोन कर सूचना दीजिए हम लोगों ने उनके मोबाइल पर काफी फोन किया। लेकिन फोन नहीं लग रहा है।जिसके बाद उन्होंने कहा कि ठीक है मैं उनके घर पर जाकर देखता हूँ। जब वह घर पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां पुलिस पहुंची कोई है। तब जाकर उन्हें पता चला कि उनके भाभी और भईया की हत्या कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर मृतक छोटे भाई हीरा जी सिंह ने पूरे आरा शहर में किसी भी आदमी से उनके किसी भी विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है। हालांकि रिटायर प्रोफेसर दंपति की हत्या किसने और क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जबकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

वही BHOJPUR एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की हत्या किसी चीज से उन्हें हिट करकी गई है। बॉडी देखने से ऐसा लगता है कि हत्या करीबन है छह या दस घंटे पहले की गई है। लेकिन यह अनुसंधान का विषय है,अनुसंधान के बाद है कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि दोनों दंपत्ति प्रोफेसर रह चुके थे और इन्हें सिर्फ तीन लड़कियां हैं जो शादीशुदा है और वह तीनों बाहर रहती हैं। दोनों दंपत्ति अपने अपार्टमेंट से मिले किराए के पैसे से अपना भरण-पोषण करते थे। आसपास लोगो एवं पड़ोसियों से पूछताछ करने के उपरांत यही पता चल पाया है कि इन लोगों का व्यवहार काफी सरल था। इनका किसी भी आदमी से किसी प्रकार का कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था। लेकिन पुलिस अपने स्तर से जान भी कर रही है। दोनों दंपति की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही क्लियर हो पाएगा।

जबकि प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रिटायर प्रोफेसर डॉ.महेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार की दोपहर करीब एक बजे अपने अपार्टमेंट के नीचे रहे मेडिकल स्टोर में फोन कर दवाई मंगाने के लिए आर्डर भी दिया था। बताया जाता है कि मृतक प्रोफ़ेसर अपने तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। मृतक दंपति को सिर्फ तीन पुत्री रक्षिता सिंह,अर्शिता सिंह एवं अंकिता सिंह सिंह है। इनमें दो बेटी महाराष्ट्र के पुणे एवं एक बेटी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहती है। घटना के बाद मृतकों के घर में हाहाकार मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतकों के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisment -
माँ अरण्य देवी मंदिर निर्माण ट्रस्ट
माँ अरण्य देवी मंदिर निर्माण ट्रस्ट (1)

Most Popular