Shahpur BDO arrested/Bihar/Ara खबरे आपकी: शाहपुर:/आरा: शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद मंटू सोनार हत्या के मामले में भोजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। हत्या के नामजद आरोपी को भोजपुर पुलिस ने एसपी के निर्देश पर किया गिरफ्तार। शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद वशिष्ठ प्रसाद उर्फ मंटू सोनार के हत्या के मामले में पुलिस ने शाहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर नामजद आरोपी विद्यासागर गुप्ता उर्फ बीडीओ (Shahpur BDO arrested) को गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले को लेकर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दिनांक 27/11/2022 को करीब 3:00 बजे शाहपुर थाना अंतर्गत शाहपुर नगर में मंटू सोनार उम्र लगभग 35 वर्ष पिता- कपिल देव सोनार ग्राम+पो. शाहपुर थाना शाहपुर जिला भोजपुर को अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा उनके दरवाजे पर गोली मार कर हत्या कर दिया गया था। मंटू सोनार वार्ड नंबर 09 के वार्ड पार्षद थे तथा इनकी पत्नी जुगनू देवी शाहपुर की मुख्य पार्षद है। इस संदर्भ में शाहपुर थाना कांड संख्या 415 /22 दिनांक 28/11/ 2022 धारा -302/120 बी/34 भ.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था। कांड के उद्वभेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्री राजीव चंद्र सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमे सहयोग हेतु पु.नि.बिहिया अंचल , थानाध्यक्ष शाहपुर एवं डी. आई.यू. शाखा के पदाधिकारि/कर्मी थे। छापामारी दल द्वारा गुप्त सूचना/ तकनीकी सहयोग से कांड का उद्वभेदन करते हुए अभियुक्त विद्यासागर को शाहपुर-बक्सर बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी मंटू सोनार को पूर्व में गोली मारने के मामले में भी नामजद आरोपी है जो हत्या के मामले में भी फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर थाना क्षेत्र के कुंडेश्वर गांव के समीप से गिरफ्तार किया गया।
विदित हो कि विगत 27 सितंबर 2022 को नामजद आरोपियों ने पूर्व मुख्यपार्षद वशिष्ठ प्रसाद को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को शाहपुर थाना कांड संख्या 325/22 में रिमांड पर लिया जायेगा।