Homeराजनीतइंदु देवी ने अधिवक्ताओं से मिलकर मांगा समर्थन

इंदु देवी ने अधिवक्ताओं से मिलकर मांगा समर्थन

Mayor candidate in Arrah कहा: आरा की जनता अब बदलाव की मन बना चुकी है

खबरे आपकी आरा: नगर निगम क्षेत्र से महापौर प्रत्याशी इंदु देवी ने आज जन्सम्पर्क अभियान के दौरान सिविल कोर्ट में जाकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उनका समर्थन और सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि आप मेरे हाथों को मजबूत किजिए, निश्चित रुप से मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करुंगी।

Mayor candidate in Arrah आरा नगर निगम की जनता नगर निगम में फैले व्याप्त भ्रष्टाचार, घूसखोरी और अनियमितता से लोग त्रस्त हैं। शहर के सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं‌ नालों की नियमित सफाई नहीं हो रही है। लोगों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है।

शहर में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए यूरिनल की व्यवस्था नहीं है। रैन बसेरा में असामाजिक तत्व कब्जा जमाए बैठे हैं। इसलिए यहां की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। जनसंपर्क अभियान के दौरान आलोक अंजन, चिलबिल सिंह, संतोष पब्लीसिटी, राजन नैयर समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular