Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरतेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा को लेकर भोजपुर में जनसंपर्क अभियान

तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा को लेकर भोजपुर में जनसंपर्क अभियान

लाखों की भीड़ के साथ जगदीशपुर की सभा ऐतिहासिक होगी- गोरखनाथ सिंह

Gorakhnath Singh RJD: जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में राजद के प्रदेश महासचिव गोरखनाथ सिंह के द्वारा मंगलवार को दर्जनों गांव में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • लाखों की भीड़ के साथ जगदीशपुर की सभा ऐतिहासिक होगी- गोरखनाथ सिंह
    • जन विश्वास यात्रा को लेकर राजद के प्रदेश महासचिव गोरखनाथ सिंह ने चलाया जनसंपर्क

जगदीशपुर/आरा: भोजपुर जिला के जगदीशपुर नयका टोला स्थित बस स्टैंड पड़ाव मैदान में 22 फरवरी को जन विश्वास यात्रा के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यक्रम निर्धारित है। इसको लेकर जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में राजद के प्रदेश महासचिव गोरखनाथ सिंह (Gorakhnath Singh RJD) के द्वारा मंगलवार को दर्जनों गांव में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

पढ़ें: राजद कार्यकर्ताओं की टिकट दावेदारी से वर्तमान विधायकों की स्थिति पर पड़ता असर

इस दौरान उन्होंने लोगों से डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भारी संख्या में भाग लेने की अपील की। गोरखनाथ सिंह ने गांव-गांव घूमकर लोगों से कहा की मात्र 17 महीने में तेजस्वी जी के किये गये ऐतिहासिक कार्यों की खूब चर्चा हो रही है।

कहा की तेजस्वी जी के प्रति आम जन का विश्वास काफी बढ़ा है। लोग चौक चौराहों पर भी चर्चा कर रहे हैं कि यह एकमात्र नेता हैं जो रोजगार, कमाई, दवाई, सिंचाई जैसे अहम मुद्दों पर अडिग हैं। कार्यक्रम को लेकर लोगों की उत्सुकता यह दर्शाती है कि सभा स्थल पर लाखों की भीड़ के साथ सभा ऐतिहासिक होगी।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular