Putul Devi Chhinegaon: भोजपुर जिला के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुदही गांव में गुरुवार की शाम लोहे के पाइप से लटका एक महिला का शव बरामद हुआ है।
- हाइलाइट्स:
- परिजन द्वारा आत्महत्या करने की कहीं जा रही बात
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- सिन्हा थाना क्षेत्र के महुदही गांव में गुरुवार की शाम घटी घटना
आरा,बिहार। भोजपुर जिला के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुदही गांव में गुरुवार की शाम लोहे के पाइप से लटका एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। मृतका के गले पर अर्ध चंद्राकर का काला निशान पाया गया है। जिसके कारण परिजन द्वारा आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतका सिन्हा थाना क्षेत्र के छिनेगांव निवासी छोटन यादव की 40 वर्षीया पत्नी पुतुल देवी है।
इधर, मृतका के भाई संगम यादव ने बताया कि उसके पति छोटन यादव का अपनी भाभी से ही मधुर संबंध है। जिसको लेकर वह उसकी बहन को खर्चा पानी नहीं देता था। वे लोग ही उसे खर्चा पानी दिया करते थे। तीन माह पूर्व उसके ससुराल वालों द्वारा उसके खाने में जहर मिला दिया गया था। जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई थी। जिसके बाद उसकी भांजी द्वारा फोन कर सूचना दी गई थी कि मम्मी का तबीयत बहुत खराब है। जिसके बाद वे लोग उसके ससुराल पहुंचे और उसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल ले आए है। जहां आठ दिन इलाज चलने के बाद वे लोग उसे मायके महुदही गांव लेकर आए और उस समय से वह मायके में ही रह रही थी।
लेकिन फोन पर बराबर उसके ससुराल वाले और पति द्वारा धमकी दी जा रही थी, कि इस बार तुम बच गई हो, लेकिन अब की नहीं बच पाओगी। गुरुवार की शाम उसकी मां बड़हरा गई थी और बच्चे पढ़ने गए थे। इसी बीच उसने घर में छज्जे पर लगे लोहे के पाइप से अपने गले में दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी बेटी पढ़कर वापस घर लौटी तो उसने देखा कि मां लटकी हुई है। जिसके बाद उसने इसकी सूचना अपने मामा और अन्य लोगों को दी। सूचना पाकर परिजन घर आए और इसकी स्थानीय थाना को दी। जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
Putul Devi Chhinegaon: भाई ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने की कही बात
वहीं दूसरी तरफ मृतका के भाई संगम यादव ने उसके पति का अपनी भाभी से अवैध संबंध होने के कारण डिप्रेशन में आकर अपनी बहन के द्वारा आत्महत्या करने की बात कही है। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतका अपने एक भाई व बहन में छोटी थी एवं अपने मां-बाप की इकलौती लाडली थी। उसे दो पुत्र आशीष,अनीष व दो पुत्री आंचल एवं अंशु है। उसका पति कोलकाता में रहकर खटाल चलता है। घटना के बाद मृतका घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


