Ara city News: आरा शहर के रामबाग आनंद नगर वार्ड नंबर- 35 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने दो घरो चोरी की घटना को अंजाम दिया।
- हाइलाइट्स:
- दो घरो में नगदी, जेवरात समेत लाखों की चोरी, सनसनी
- खिड़की का ग्रिल काटकर चोरी की घटना को दिया अंजाम
- शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रामबाग आनंद नगर मोहल्ले की घटना
- भुक्तभोगियों द्वारा थाने में लिखित आवेदन देकर दर्ज कराई प्राथमिकी
- टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी
भोजपुर,बिहार। आरा शहर के रामबाग आनंद नगर वार्ड नंबर- 35 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने दो घरो चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना मंगलवार की रात बतायी जा रही है। इस दौरान चोरों ने दोनो घरो में रखे नगदी, जेवरात समेत लाखों की संपत्ति चुरा ली। चोरी की वारदात से मोहल्ले तथा आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। भुक्तभोियों द्वारा स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज कराई है।
दिए गए आवेदन में शहर के रामबाग आनंद नगर वार्ड नंबर-35 मोहल्ला निवासी स्व. शिवजी चौधरी के पुत्र अलख निरंजन चौधरी ने बताया कि 24 जून (मंगलवार) को वे अपने घर के एक कमरे में खाना खाकर सो गए। जबकि पत्नी अपनी बहन के यहां गई थी। सुबह में सोकर उठे, तो देखें कि एक कमरा अंदर से बंद है। उक्त कमरा रात में खुला हुआ था। एक ही फ्लैट में दो कमरा है। शंका होने पर वे घर से बाहर निकाल कर देखें, तो घर की खिड़की का ग्रील उखाड़ कर फेंका हुआ था, खिड़की के अंदर प्रवेश किया, तो देखा तो गोदरेज टूटा हुआ है। सभी ब्रीफकेस तोड़कर इधर-उधर फेकां हुआ है। उसमें रखा सोने एवं चांदी का जेवर, गोदरेज एवं अटैची से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है।
घटना को अंजाम देने के बाद चोर उक्त कमरा के दरवाजे को अंदर से बंद कर खिड़की के रास्ते भाग निकले। चोरों ने घर में रखे दो सेट सोने का हार, दो पीस चूड़ी, एक पीस कंगन, चार सेट इयर रिंग, एक पीस करधनी, एक पीस नथुनी, दो नाक का कील, एक नथिया, एक मंगटिका, दो पीस हथशंका एवं चांदी का बिछिया, चार सेट पायल तथा महंगा-महंगा सामान चोरी कर लिया गया है।
इस घटना की जानकारी आसपास के मोहल्ले में हो गया। तो मेरे घर के कुछ दूरी पर रामबाबू साह के पुत्र महेंद्र कुमार के घर में भी चोरी की घटना हो गई। महेंद्र कुमार के घर पर गए, तो देखें कि उनके घर पर भी चोरी की घटना हुई है। महेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि मेरे घर से भी अज्ञात चोरों द्वारा खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश कर सोने का पांच जिउतियां, चांदी का दो जोड़ा जिउतियां, एक जोड़ी पायल, घर में रखा नगद करीब 30 हजार नगद अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से चोरी कर लिया गया है। घटना के बाद दोनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। तथा इस संदर्भ में लिखित आवेदन खाने में दिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
Ara city News: भोजपुरी स्टार के घर चोरी
बता दें की 2 दिन पूर्व भी टाउन थाना क्षेत्र के मारुति नगर मोहल्ले में भोजपुरी सिने स्टार व गायक पवन सिंह के घर पर चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान 15 लाख रुपए के जेवर, नगदी समेत लाखों की संपत्ति चुरा ली थी। लाइसेंसी राइफल का गोली भी चोरी कर लिया था


