Homeबिहारआराभोजपुर: 60 दारोगा सहित 106 पुलिस कर्मियों के तबादले की भेजी गयी...

भोजपुर: 60 दारोगा सहित 106 पुलिस कर्मियों के तबादले की भेजी गयी सूची

सूची में 60 दारोगा के अलावा एक इंस्पेक्टर, सात एएसआई और हवलदार भी शामिल

Shahabad DIG: भोजपुर जिले में पांच साल या उससे अधिक समय तक जमे पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की सूची डीआइजी को भेज दी गई है।

  • हाइलाइट्स:
    • सूची में 60 दारोगा के अलावा एक इंस्पेक्टर, सात एएसआई और हवलदार भी शामिल
    • डीआइजी की ओर से मांगी गयी थी एक जिले में पांच साल तक जमे पुलिस कर्मियों की सूची

आरा,बिहार। भोजपुर जिले में पांच साल या उससे अधिक समय तक जमे पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की सूची डीआइजी को भेज दी गई है। उसमें 60 दारोगा सहित 106 पुलिस कर्मियों के नाम शामिल हैं। एसपी की ओर से भेजी गयी सूची में दारोगा के अलावा एक इंस्पेक्टर, दो ट्रेनी दारोगा, सात एएसआई, दो आशु एएसआई, दो हवलदार और 32 चालक हवलदार शामिल हैं।

Shahabad DIG: पुलिस कर्मियों की सूची डीआइजी को भेजी गई

शाहाबाद डीआइजी सत्य प्रकाश की ओर भोजपुर, रोहतास, बक्सर और कैमूर के एसपी को पत्र लिखकर पांच साल या उससे अधिक समय तक एक ही जिले में जमे पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की सूची की मांग की गयी थी। प्रपत्र के जरिए 26 जून तक सूची भेजने का निर्देश दिया गया था।

उसके आलोक में भोजपुर के 106 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की सूची भेजी गयी है। डीआइजी की ओर से चारों जिलों के एसपी को भेजे गए पत्र में कहा गया था कि पुलिस मुख्यालय (स्थापना एवं विधि प्रभाग) के आदेश के आलोक में तीस जून 2025 तक एक जिले में पांच साल या उससे अधिक समय तक पदास्थापित हवलदार संवर्ग से लेकर पुलिस इन्स्पेक्टर एवं उनके समकक्ष कोटि के सभी पदाधिकारी का स्थानांतरण किया जाना है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular