Homeआरा भोजपुरकोइलवरKoilwar - श्राद्वकर्म में जा रहे बाइक सवार सगे भाइयों को अज्ञात...

Koilwar – श्राद्वकर्म में जा रहे बाइक सवार सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत

जैन स्कूल के रिटायर शिक्षक सह लेखक विष्णुदेव सिंह के छोटे पुत्र हैं मृतक

Accident -Kulhadiya Toll Plaza: आरा-पटना नेशनल हाईवे पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन में श्राद्धकर्म में शामिल होने जा रहे बाइक सवार सगे भाइयों को रौंद दिया।

  • हाइलाइट्स:
  • जख्मी बड़ा भाई इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर
  • जैन स्कूल के रिटायर शिक्षक सह लेखक विष्णुदेव सिंह के छोटे पुत्र हैं मृतक
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार की शाम घटी घटना

आरा,बिहार। आरा-पटना नेशनल हाईवे पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन में श्राद्धकर्म में शामिल होने जा रहे बाइक सवार सगे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में बाइक चला रहे छोटे भाई की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर पीछे बैठ बड़े भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृतक मूलरूप से पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के डिहरी गांव निवासी रिटायर शिक्षक व लेखक विष्णुदेव सिंह के 42 वर्षीय पुत्र रवि रंजन है। वह प्राइवेट जॉब करते थे। वर्तमान में टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन स्थित सुंदर नगर कॉलोनी में अपना मकान बनाकर रहते थे। जबकि जख्मी उनके बड़े भाई 45 वर्षीय संजय कुमार है। वह आरा शहर के हर प्रसाद दास जैन स्कूल में संस्कृत शिक्षक है।

Accident -Kulhadiya Toll Plaza: कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप घटी घटना

इधर, संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम वे अपने छोटे भाई रवि रंजन के साथ बाइक द्वारा पटना जिले के विक्रम थाना क्षेत्र के महबलीपुर अपने रिश्तेदार के घर श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप किसी अज्ञात वाहन उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद दोनों को (1039) हाईवे एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने रवि रंजन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया।

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई में छोटे थे। उनके पिता विष्णुदेव सिंह हर प्रसाद दास जैन स्कूल के रिटायर शिक्षक है। उनके परिवार में मां सुशीला देवी, पत्नी रेणु देवी, एक पुत्री रश्मि एवं एक पुत्र शिवांश है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनकी मां सुशीला देवी, पत्नी रेणु देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular