Rahul Gandhi Effigy – शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर बाजार में इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया गया।
- हाइलाइट: Rahul Gandhi Effigy
- हिंदुस्तान की आम अवाम गाली गलौज की भाषा को नहीं सहन करेगी: अंकित
आरा,बिहार। भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माँ को गाली देने पर यह पुतला जलाया गया। साथ ही, सड़क पर मार्च करते हुए मुर्दा बाद के नारे भी लगाए गए।
भाजपा नगर अध्यक्ष और बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे ने कहा कि एक तरफ तीनों तिकड़ी माई बहन योजना की बात करती है। दूसरी तरफ, देश के प्रधान सेवक की माँ को गाली दी जाती है। हिंदुस्तान की आम जनता गाली गलौज की भाषा को नहीं सहन करेगी। जनता द्वारा आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में इसका जवाब मिलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष भुवर पांडे ने की। संचालन जिला मंत्री और बीस सूत्री सदस्य ठाकुर दयाल राम ने किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभूशरण मिश्रा, तारकनाथ दुबे, लक्ष्मण तिवारी, राजू मिश्रा, शेखर मिश्रा, जगनारायण ओझा, श्रीकिसुन मिश्रा, बंटी पांडे, अंगद चौधरी, रामप्रभाव ओझा, और रमबिहारी तिवारी आदि मौजूद थे।


