Homeबिहारभोजपुरभोजपुर के 38 सहित शाहाबाद के 2018 बैच के 143 दारोगा का...

भोजपुर के 38 सहित शाहाबाद के 2018 बैच के 143 दारोगा का तबादला

Shahabad Range – Sub Inspectors: पांच साल से एक जिले में जमे शाहाबाद रेंज में तैनात 143 सब इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया गया है।

  • हाइलाइट: Shahabad Range – Sub Inspectors
    • पांच साल से एक जिले में जमे सब इंस्पेक्टर का हुआ तबादला:
    • भोजपुर के स्थानांतरित 38 सब इंस्पेक्टरों में दस थानाध्यक्ष भी शामिल
    • भोजपुर में 13 महिला दारोगा सहित 37 नये सब इंस्पेक्टरों की तैनाती

आरा। विधान सभा चुनाव को देखते हुए पांच साल से एक जिले में जमे शाहाबाद रेंज में तैनात 143 सब इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया गया है। इनमें भोजपुर के 38, रोहतास के 42, बक्सर 28 और कैमूर के 35 दारोगा शामिल हैं। भोजपुर के दस थानाध्यक्षों का भी तबादला किया गया है। तबादले में भोजपुर को 13 महिला सब इंस्पेक्टर सहित 37 सब इंस्पेक्टरों मिले हैं। सभी 2018 बैच के दारोगा हैं।

jay kumar

पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में रविवार को डेहरी में शाहाबाद डीआईजी सत्य प्रकाश के नेतृत्व में स्थानांतरण समिति की बैठक में तबादले पर मुहर लगा गयी। इसे लेकर शाहाबाद डीआईजी की ओर से क्षेत्रादेश भी जारी कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार बड़हरा थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा, गजराजगंज थानाध्यक्ष निवास कुमार, सिन्हा थानाध्यक्ष चन्द्रशेखर, खवासपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार, पवना थानाध्यक्ष श्रवण तांती, चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार, नारायणपुर थानाध्यक्ष चंदन भगत, हसन बाजार थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार अजीमाबाद थानाध्यक्ष संतोष कुमार और बहरोनपुर थानेदार सुशांत कुमार के नाम शामिल है।

इसके अलावा दारोगा दीपक कुमार, ज्योति कुमारी, चंदन कुमार, राजीव कुमार, रवि कुमार गुप्ता, राकेश कुमार, राज कुमार यादव, सोनी कुमारी, भावना राय, सुरूचि कुमारी, संजीव कुमार राम, प्रिया शीला, खुशबू कुमारी, कुमार गौरव, ऊमूस सलमा, प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी-1, पूजा कुमारी-2, पूजा कुमारी-3, जेबा खातून, प्रतिभा कुमारी, प्रियंका कुमारी गुप्ता, निधि कुमारी, अर्चना कुमारी, विनोद कुमार और रोशन कुमार का तबादला किया गया हैं।

बता दें की इससे पूर्व जून माह में भी 2009 बैच के दारोगा और इंस्पेक्टर रैंक के अफसरों का तबादला किया गया था। उस समय भी पांच साल से अधिक समय से जमे अधिकारियों को अन्य जिलों में भेजा गया था। तब 12 इंस्पेक्टर, 60 एसआई, 38 एएसआई, 8 हवलदार, 125 चालक हवलदार, 89 चालक सिपाही और 815 सिपाही का स्थानांतरण किया गया था।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular