Homeआरा भोजपुरशाहपुरछेर नदी में डूबे मजदूर का शव दूसरे दिन बरामद

छेर नदी में डूबे मजदूर का शव दूसरे दिन बरामद

Ramji Mahato Randadih : मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के रंडाडीह गांव निवासी हृदयानंद महतो का 35 वर्षीय पुत्र रामजी महतो है

  • हाइलाइट: Ramji Mahato Randadih
    • शाहपुर थाना क्षेत्र के रंडाडीह गांव में शनिवार की शाम घटी घटना

आरा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रंडाडीह गांव ठीक छेर नदी में डूबे मजदूर का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है। उसका शव रविवार की शाम बरामद हुआ। शव मिलते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के रंडाडीह गांव निवासी हृदयानंद महतो का 35 वर्षीय पुत्र रामजी महतो है। वह मजदूर था।

इधर, मृतक के भाई लक्ष्मण महतो ने बताया कि वह शनिवार की शाम शौच करने के लिए घर से निकले थे और घर वापस नहीं लौटे। जब मैं काम से रात में घर वापस लौटा, तो परिजनों ने कहा कि वह काफी देर से से निकले हैं और वापस नहीं आए। इसके बाद वह नदी किनारे एवं गांव के कई लोगों से पूछताछ की। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया।

परिजन द्वारा रविवार की सुबह भी उनकी खोजबीन की गई, पर वह नहीं मिला। रविवार की शाम उनका शव छेर नदी से ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया। इसके परिजन ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular