HomeबिहारArrahदो दिवसीय नि:शुल्क फिजियोथेरेपी जांच एवं परामर्श शिविर 7 सितंबर से

दो दिवसीय नि:शुल्क फिजियोथेरेपी जांच एवं परामर्श शिविर 7 सितंबर से

Physiotherapist Dr. Divya Prakash – फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने बताया कि अगामी 7-8 सितंबर को दो दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है।

  • हाइलाइट: Physiotherapist Dr. Divya Prakash
    • विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मरीज को दिया जाएगा नि:शुल्क परामर्श

आरा। शहर के विष्णु नगर जेड चौक के समीप ‘फिजियोहिल’ एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर परामर्श दिया जाएगा। इसको लेकर अगामी 7-8 सितंबर को दो दिवसीय नि:शुल्क फिजियोथेरेपी जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है।

jay kumar

इसकी जानकारी देते हुए फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने बताया कि विश्व फिजियोथेरेपी दिवस प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को मनाया जाता है। इसको लेकर अगामी 7-8 सितंबर को मरीजों को दो दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें मरीज को निशुल्क जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविर सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। जिसमें कमर दर्द, कूल्हे में दर्द, गर्दन दर्द, कंधे का दर्द, एड़ी में सूजन व दर्द, शरीर में लकवा, घुटने का दर्द, खेल संबंधित मांसपेशियों में चोट, फ्रैक्चर व सर्जरी के बाद अकड़न का इलाज, हाथ व पैरों में झनझनाहट एवं सुन्नपन वाले मरीज निःशुल्क परामर्श ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कैंप में रजिस्ट्रेशन कराने पर इलाज में विशेष लाभ दिया जाएगा।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular