HomeNewsआरा थोक मंडी एवं बिहिया बजार में छापेमारी

आरा थोक मंडी एवं बिहिया बजार में छापेमारी

Raids in Ara Bihiya : खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा औचक छापेमारी कर लिया गया नमूना

खबरे आपकी बिहार/आरा:- Raids in Ara Bihiya खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार द्वारा भोजपुर जिले के आरा शहर एवं बिहिया के बजार में संदिग्ध खाद्य सामग्री का नमूना स॔ग्रह किया गया। इस दौरान जिन खाद्य कारोबार कर्ता के पास अनुज्ञप्ति या रजिस्ट्रेसन नहीं पाया गया। उन्हें समयबद्ध नोटिस दे कर लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेसन बनवाने के लिए कहा गया है।

छापेमारी में मशाला, तेल, वनस्पति, गुड आदि का लिया गया 4 नमूना

आज आरा शहर के आरण्य देवी स्थान थोक मंडी में नमूना हेतु औचक छापेमारी की गईं। छापेमारी में मशाला, तेल, वनस्पति, गुड आदि के 4 नमूना लिया गया। छापेमारी के दौरान दुकानदार अपनी-अपनी दुकान का शटर धड़ाधड़ गिराने लगे और अरण्य देवी स्थान थोक मंडी बिलकुल बन्द हो गया।

पढ़े:- छेड़खानी के आरोप में पकड़े गये थे पिता-पुत्र, बेटा हो गया फरार,एएसआई पर गिरी गाज

बिहिया बजार में भी हुई छापेमारी, मैदा एवं मक्खन का लिया गया नमूना

Raids in Ara Bihiya
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार

वही बिहिया बजार में की गयी छापेमारी से मैदा एवं मक्खन का नमूना लिया गया। इस दौरान कुल 6 नमूना लिए गये। नमूना जांच हेतु जांच प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि छापेमारी अभियान निरंतर जारी रहेगा।

पढ़े:- अंक के खेल से आरा पहुंची दिल्ली पुलिस को अंक समझने में हो गयी चूक

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular