Homeबिहारआराआरा के अल्पवास गृह में पंखे से लटका युवती का शव बरामद,...

आरा के अल्पवास गृह में पंखे से लटका युवती का शव बरामद, सनसनी

Rajnandini Amrai Nawada: आरा नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड स्थित अल्पवास गृह में रविवार की सुबह घटी घटना, वही घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

  • हाइलाइट: Rajnandini Amrai Nawada
  • प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या करने की हो रही चर्चा
  • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुटी

आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड स्थित अल्पवास गृह में रविवार की सुबह पंखे से लटका एक युवती का शव बरामद हुआ। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। वही प्रेम-प्रसंग के कारण युवती द्वारा आत्महत्या करने की चर्चा की जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतका बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव निवासी संजय कहार की 18 वर्षीया पुत्री राजनंदनी कुमारी है।

Rajnandini Amrai Nawada : प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या की चर्चा

इधर, मृत युवती के पिता संजय कहार ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उनकी पुत्री प्रेम-प्रसंग में गांव के ही एक लड़के के साथ भाग गई थी, जिसको लेकर उनके द्वारा बिहिया थाना में उक्त लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तब पुलिस ने उन दोनों को टाउन थाना क्षेत्र इलाके से बरामद किया था। जिसके बाद उसने घर जाने से इंकार कर दिया।

तब न्यायालय के आदेश पर उसे करीब एक वर्ष से अल्पवास गृह में रह रही थी। जबकि आरोपी लड़के को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसी बीच रविवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि आपकी पुत्री की मौत हो गई है। सूचना पाकर वे केजी रोड स्थित अल्पवास गृह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह पंखे से लटकी हुई है।

पुलिस ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के द्वारा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस कस्टडी में मौत होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना रेफर कर दिया गया। वही दूसरी तरफ मृत युवती के पिता संजय कहार ने अपनी बेटी के द्वारा आत्महत्या करने की बातों से साफ इनकार किया है, उन्होंने किसी के द्वारा उसे मारने की आशंका जताई है।

बताया जाता है कि मृतका अपने दो बहन व एक भाई में दूसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां जूली देवी व बड़ी बहन मुन्नी देवी एवं एक भाई अमन कुमार है। घटना के बाद मृत युवती के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां जूली देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular