Homeबिहारआरा भोजपुरजदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के भोजपुर जिलाध्यक्ष के बने राजू प्रसाद महतो

जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के भोजपुर जिलाध्यक्ष के बने राजू प्रसाद महतो

JDU Panchayati Raj Cell व् जिले के जदयू नेताओ ने प्रसन्नता व्यक्त कर दी बधाई

jay kumar

बोले जदयू नेता: पार्टी के कर्मठ एवं जुझारू सिपाही हैं राजू प्रसाद महतो

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिला जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के पद पर राजू प्रसाद महतो को मनोनित किया गया है। उनका मनोनयन बिहार प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद राधाचरण साह के द्वारा किया गया। महतो के जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत होने पर जदयू नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई दी है। वही इस कार्य के लिए प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद राधाचरण साह को धन्यवाद दिया है। पढ़ें- शिक्षा के जरिए ही जनसंख्या-नियंत्रण संभव,कानून लाकर तो हम बागी तैयार कर बैठेंगे

जदयू नेता विष्णु मिश्रा ने बताया कि राजू प्रसाद महतो पार्टी के कर्मठ एवं जुझारू सिपाही हैं। इन्हें पंचायती राज प्रकोष्ठ JDU Panchayati Raj Cell के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत करने से जदयू पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। संगठन को सशक्त बनाने में पंचायती राज प्रकोष्ठ अहम भूमिका अदा करेगा। इनकी व्यवहार एवं कार्य कुशलता से हम सभी वाकिफ हैं। पंचायती राज प्रकोष्ठ निश्चित रूप से आने वाले समय में जिला में जदयू को काफी मजबूती देगा, साथ ही आगामी पंचायती राज चुनाव में यह प्रकोष्ठ अच्छी सफलता हासिल करेगा।

JDU Panchayati Raj Cell-Raju Mahto
जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के भोजपुर जिलाध्यक्ष के बने राजू प्रसाद महतो

पढ़ें- चर्चित एक ऐसी अनोखी प्रेम-कथा जिसे लोग सालों तक नही भूल पाएंगे

बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में जदयू नेता सह पूर्व विधायक विजेंद्र कुमार यादव, जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व सांसद मीना सिंह, उपमहापौर पुष्पा कुशवाहा, भाई ब्रह्मेश्वर सिंह, कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, नंदकिशोर यादव, राजीव रंजन श्रीवास्तव, पप्पू चौबे, शंभू प्रसाद सोनी, मनोज उपाध्याय, आजाद सिंह राजपूत, मनोजा देवी, अमित केशरी, बरमेश्वर सिंह ‘बेहरा’, विश्वनाथ सिंह, सुनील पाठक, अभय विश्वाश भट्ट सहित कई कार्यकर्ताओं शामिल थे। पढ़ें- भारतीय पुलिस सेवा के दो पदाधिकारी बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना स्थानांतरित

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular