HomeNewsभोजपुर में वज्रपात से महिला की मौत, किशोरी घायल

भोजपुर में वज्रपात से महिला की मौत, किशोरी घायल

Chasi Bajrapat घायल किशोरी का स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव स्थित खेत में रविवार की दोपहर घटी घटना

आरा। भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी chasi गांव के बधार में रविवार की दोपहर तेज बारिश के दौरान ठनका (Bajrapat)गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वही ठनका की चपेट में आने से खेत मे काम कर रही एक किशोरी घायल हो गई। घायल किशोरी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनका उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

पढ़ें- शिक्षा के जरिए ही जनसंख्या-नियंत्रण संभव,कानून लाकर तो हम बागी तैयार कर बैठेंगे

खबरे आपकी जानकारी के अनुसार मृतका Chasi चासी गांव निवासी स्व.नथुनी बिंदकी 56 वर्षीया पत्नी संझारो कुंवर है। जबकि घायल किशोरी उसी गांव के निवासी युक्ति नाथ पासवान की 13 वर्षीया पुत्री राजलक्ष्मी कुमारी है। इधर मृतका के परिजन ने बताया कि आज दोपहर दोनो खेत में मजदूरी कर रही थी। उसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई।बारिश के दौरान अचानक ठनका (Bajrapat) उन दोनों पर गिर पड़ा।

Chasi Bajrapat
चासी गांव में वज्रपात से महिला की मौत, किशोरी घायल

हादसे में संझारो कुंवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि राजलक्ष्मी कुमारी घायल हो गई। इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने हो-हल्ला करना शुरु किया।.जिसके बाद मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। पढ़ें- चर्चित एक ऐसी अनोखी प्रेम-कथा जिसे लोग सालों तक नही भूल पाएंगे

बताया जाता है कि मृतका को तीन पुत्री बुधा देवी, पुष्पा देवी, लीलावती देवी व चार पुत्र उदय बिंद,धनजी बिंद,शंकर बिंद एवं अमरजीत बिंद है।घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़ें- भारतीय पुलिस सेवा के दो पदाधिकारी बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना स्थानांतरित

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular