HomeNewsबच्चों के विवाद में धारधार हथियार से युवक को किया जख्मी

बच्चों के विवाद में धारधार हथियार से युवक को किया जख्मी

शाहपुर थाना क्षेत्र के Ranisagar गांव में शनिवार की दोपहर घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर (Ranisagar) गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर एक युवक को धारदार हथियार से मारकर जख्मी कर दिया गया। उसे इलाज के लिए शाहपुर से सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी रानीसागर (Ranisagar) गांव निवासी जमील कुरैशी उर्फ टेगाड़ी कुरैशी का पुत्र करीम कुरैशी है।

jay kumar

युवक का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज

जख्मी ने बताया कि आज दोपहर उसके घर के बच्चे एवं गांव के ही एक घर के बच्चे के बीच झगड़ा हुआ था।जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई हुई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए मारपीट शुरू कर दी। जिसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने करीम कुरैशी को धारदार हथियार से मारकर जख्मी कर दिया। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

शाहपुर के सहजौली में फुटबॉल का महामुकाबला,यूपी के वाराणसी बनाम बिहार के पटना की टीम के बीच होगा मैच

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular