Homeराजनीतसेवा संकल्प के साथ याद किए गए स्व. विशेश्वर ओझा

सेवा संकल्प के साथ याद किए गए स्व. विशेश्वर ओझा

Visheshwar Ojha: श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्व. विशेश्वर ओझा के पुत्र और शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा ने भावुक स्वर में कहा उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाएंगे

jay kumar
  • हाइलाइट: Visheshwar Ojha
  • शाहपुर में स्व. विशेश्वर ओझा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

शाहपुर (भोजपुर)। जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व और प्रखर राजनेता स्व. विशेश्वर ओझा की 10 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को शाहपुर प्रखंड स्थित हरिनारायण इंटर प्लस टू विद्यालय के खेल मैदान में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विशेश्वर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में दिग्गज नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनमानस का हुजूम उमड़ा।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. विशेश्वर ओझा के तैलचित्र पर गणमान्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही, स्व. ओझा के लिए शहीद कमल किशोर मिश्र को भी याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भोजपुरी के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया।

इस अवसर पर रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पटना के फोर्ड अस्पताल के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशांत पाठक, डॉ. विश्वामित्र पांडेय और डॉ. विकास कुमार सिंह जैसे ख्यातिप्राप्त चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ दीं। शांति मेमोरियल ब्लड बैंक और साईं लायन्स नेत्रालय के सहयोग से आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

मानवता के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए स्व. विशेश्वर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए गरीब, असहाय और दिव्यांगजनों के बीच कंबलों का वितरण भी किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्व. विशेश्वर ओझा की स्मृति में पौधरोपण भी किया गया, जो उनके विचारों की अमरता का प्रतीक बना।

Visheshwar Ojha: पिता के अधूरे कार्यों को वे आगे बढ़ाएंगे: राकेश रंजन ओझा

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्व. विशेश्वर ओझा के पुत्र और शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा ने भावुक स्वर में कहा कि उनके पिता ने जनहित और समाज के उत्थान के जो सपने देखे थे, उन्हें पूरा करना ही उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में संदेश विधायक राधाचरण साह, बक्सर विधायक आनंद मिश्र, बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी, डुमरांव विधायक राहुल सिंह और प्रदेश भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुंवर ओझा ने स्व. ओझा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उन्हें एक ऐसा जननेता बताया जो सदैव गरीब और वंचितों की आवाज बनकर उभरे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहपुर बिलौटी पंचायत के पूर्व मुखिया बिदुर राम ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन उद्घोषक विक्की तिवारी और पूर्व विधायक प्रतिनिधि डॉ. राजेन्द्र मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।

सभा में कैट जिलाध्यक्ष आलोक अंजन उर्फ छोटे, शालिग्राम दूबे, ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष अंजनी तिवारी, मंटू दूबे, सुमन राय, कौशल विद्यार्थी, पूर्व चेयरमैन विजय सिंह, भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह, जदयू नेता लालबहादुर महतो, भरत तिवारी उर्फ बिरजू, डॉ. कुमार जीतेन्द्र, पूर्व सीओ सुशील उपाध्याय, पूर्व प्राचार्य भुवनेश्वर पांडेय, जिला पार्षद पूनम कुशवाहा, रवीन्द्र शर्मा, पैक्स अध्यक्ष दीपक सिंह, छोटू शास्त्री, भृगुनाथ तिवारी और संजय ओझा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular