Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के गजराजगंज फ्लाई ओवर ब्रिज के समीप अधेड़ को मारी गोली

भोजपुर के गजराजगंज फ्लाई ओवर ब्रिज के समीप अधेड़ को मारी गोली

Gajrajganj Flyover Bridge: भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के गजराजगंज फ्लाई ओवर ब्रिज के समीप गुरुवार की रात बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक सब्जी विक्रेता को गोली मार दी।

jay kumar
  • हाइलाइट:
  • बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता को मारी गोली
  • जख्मी का शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • गजराजगंज फ्लाई ओवरब्रिज के समीप गुरुवार की रात घटी घटना

आरा। जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के गजराजगंज फ्लाई ओवर ब्रिज (Gajrajganj Flyover Bridge) के समीप गुरुवार की रात बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक सब्जी विक्रेता को गोली मार दी। जख्मी अधेड़ को गोली दाहिने पैर में घटना के पास लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गजराजगंज ओपी पुलिस द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल से शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मी बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी जुम्माद्दीन के 50 वर्षीय पुत्र शौकत अली है। इधर, शौकत अली ने बताया कि वह गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव अपने ससुराल आए हुए हैं। गुरुवार की रात जब वह पैदल गजराजगंज फ्लाई ओवरब्रिज से अपने ससुराल जा रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आए और बोलने लगे की मारो-मारो। इसके बाद उनके साथ मारपीट की और गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

वहीं दूसरी तरफ जख्मी शौकत अली ने उक्त लड़कों से किसी भी विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इंकार किया है। वही गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल महथा ने बताया कि जख्मी पैदल जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाश द्वारा पहले उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद गोली मार दी गई। हालांकि गोली किस कारण मारी गई है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular