Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में सड़क हादसों का हॉटस्पॉट बना कचनथ मोड़

भोजपुर में सड़क हादसों का हॉटस्पॉट बना कचनथ मोड़

Kachnath turn: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर कचनथ मोड़ के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

  • हाइलाइट:
  • मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गांव में पसरा मातम

आरा/पीरो। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर कचनथ मोड़ (Kachnath turn) के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। मृतक की पहचान पीरो प्रखंड अंतर्गत बचरी पंचायत के इटिम्हा गणेश गांव निवासी 42 वर्षीय नेसार अहमद उर्फ आरजू अंसारी (पिता स्व. अब्दूल हमीद) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार नेसार अहमद किसी कार्य से बाइक द्वारा हसनबाजार से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कचनथ मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही आरएलएस की मैजिक गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक नेसार अहमद पीरो बस पडाव में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वे मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे माता सकीना बेगम, पत्नी शबाना, पुत्री खुशी (18 वर्ष), पुत्र तनवीर (15 वर्ष) और तौकीर (10 वर्ष) को छोड़ गए हैं।

सूचना मिलते ही परिवार में रोना-धोना मच गया। माता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं बच्चों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। ग्रामीणों का कहना है कि कचनथ मोड़ पर आए दिन तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

लोगों ने उक्त स्थल पर गति अवरोधक, चेतावनी बोर्ड और पुलिस गश्ती की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular