Homeबिहारआराराजस्व कर्मचारी को जान मारने की मिली धमकी

राजस्व कर्मचारी को जान मारने की मिली धमकी

Revenue employee: भुक्तभोगी के लिखित आवेदन के आधार पर नवादा थाने में तीन नामजद व पांच संदिग्ध पर प्राथमिक की दर्ज

  • हाइलाइट: Revenue employee
  • अंचल कार्यालय आरा सदर का मामला
  • राजस्व कर्मचारी ने दिए थाना को आवेदन

आरा। अंचल कार्यालय आरा सदर में राजस्व कर्मचारी और प्रभारी अंचल निरीक्षक के साथ गाली गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भुक्तभोगी द्वारा स्थानीय नवादा थाने में लिखित आवेदन देकर तीन नामजद व अन्य पांच संदिग्ध पर एफआईआर दर्ज करवाया है।

दिए गए आवेदन में बहुआरा गांव निवासी स्व. ओम प्रकाश सिंह के पुत्र विष्णु देव सिंह ने कहा कि मैं वर्तमान में अंचल कार्यालय आरा सदर में राजस्व कर्मचारी और प्रभारी अंचल निरीक्षक के पद पर कार्यरत हूं। मैं दिन लगभग साढ़े 10 बजे से साढ़े पांच बजे तक मौलाबाग में अतिक्रमण कार्यों में था।

Revenue employee : मुंह में गमछा बांधकर कार्यालय में आ धमके बदमाश

अतिक्रमण कार्य के बाद वहां से कार्यालय पहुंच। तभी संदिग्ध व्यक्ति में से अर्पित कुमार का फोन लगभग 6:30 बजे में निजी मोबाइल नंबर पर आया और बोला कि मेरा और मेरे सभी मित्रों का काम नहीं होगा, तो मैंने बताया कि सभी का काम करेंगे। उसके बाद लगभग 7 बजे सभी लोग मुंह में गमछा बांधकर कार्यालय में आ धमके।

सभी के पास कमर में हथियार था। मैं अमित ऑपरेटर के पास ऑनलाइन पोर्टल कार्य करवा रहा था। तभी मेरे पास आकर गाली-गलौज करने लगा। खींचातानी करने का प्रयास और बाहर ले जाने ले जाकर जान मारने का प्रयास किया। मौके पर वरीय लिपिक सचिन कुमार सिंह, अमित ऑपरेटर ने किसी तरह मेरी जान बचाई।

सभी माफिया थे, जो हथियार के बल पर कार्य करना चाहते थे। आज वहां मेरे सभी स्टाफ के द्वारा जान बचाई गई। मेरा परिवार ब्लॉक रोड में रहता है। इस संबंध में भुक्तभोगी ने अर्पित सिंह, सुबोध कुमार, मोहम्मद अजहर व अन्य पांच संदिग्धों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular