Homeबिहारबक्सरकार की ठोकर से बाइक सवार बक्सर के युवक की मौत

कार की ठोकर से बाइक सवार बक्सर के युवक की मौत

Deepak Tiwari, Rajapur: चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी एवं नगरांव गांव के बीच शुक्रवार की शाम घटी घटना

  • हाइलाइट: Deepak Tiwari, Rajapur
  • इलाज के दौरान पीएमसीएच में तोड़ा दम

आरा। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी एवं नगरांव गांव के बीच शुक्रवार की शाम कार ने बाइक सवार बक्सर निवासी युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान पीएमसीएच में उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृतक बक्सर जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी दीनानाथ तिवारी का 29 वर्षीय पुत्र सुमंत तिवारी उर्फ दीपक तिवारी है। वह पूजा-पाठ करने का काम करता था।

इधर, दूरभाष पर मृतक के चाचा विपिन तिवारी ने बताया कि वह शुक्रवार को बाइक द्वारा घर से चरपोखरी थाना क्षेत्र के बराड़ गांव अपने ससुराल शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। उसी दौरान चरपोखरी एवं नगरांव गांव के समीप कार ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तब परिजन के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल से पीएमसीएच ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम पीएमसीएच में कराया गया।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी गुड़िया देवी एक पुत्र डुग्गूजी एवं एक पुत्री रूपक है। घटना के बाद मृतक के घर में रोना-धोना मच गया। घटना के बाद मृतक की पत्नी गुड़िया देवी हम परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular