Tuesday, November 11, 2025
No menu items!
HomeBiharBhojpurभोजपुर में सड़क हादसा, पिछले 72 घंटे में सात लोगों की मौत

भोजपुर में सड़क हादसा, पिछले 72 घंटे में सात लोगों की मौत


Road Accident in Bhojpur: भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पिछले 72 घंटे में घटित सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। वही छह लोग जख्मी हो गये। घटना जगदीशपुर, चरपोखरी थाना, गजराजगंज ओपी, नगर थाना, मुफस्सिल थाना एवं तीयर थाना क्षेत्र में घटित हुई।

  • हाइलाइट:
    • जगदीशपुर में मेला घूमकर घर लौट रहे दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत

आरा। आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा मठिया के समीप बुधवार की देर रात मेला घूम कर घर लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं उसके बाइक पर बैठा मृतक का दोस्त भी जख्मी हो गया। उसका इलाज परिजन द्वारा निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौरा मठिया गांव निवासी रामबाबू यादव का 23 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ गोलू यादव है। वह बाहर रहकर प्राइवेट जॉब करता था। जबकि जख्मी उसी गांव के निवासी प्रकाश कुमार है। इधर, मृतक के जीजा दीपक कुमार ने बताया कि वह बुधवार की रात वह अपने दोस्त प्रकाश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव से हरदिया दशहरा घूमने के लिए गया था।

देर रात जब दोनों वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान कौंरा मठिया के समीप अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों जख्मी हो गए। गंभीर हालत में प्रिंस कुमार उर्फ गोलू यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

वहीं जख्मी उसके दोस्त प्रकाश कुमार का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां धनकेसरी देवी व दो बहन प्रियंका देवी, गुड़िया देवी एवं एक भाई प्रियांशु कुमार उर्फ भोलू है। घटना के बाद मृतक के घर में रोना-धोना मच गया है। उसकी मां धनकेसरी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Road Accident in Bhojpur – सेमरांव के समीप सड़क हादसे में जख्मी बुजुर्ग की मौत

आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव के समीप मंगलवार को सड़क हादसे में जख्मी बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाज के दौरान उन्होंने घर पर ही बुधवार की रात दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी स्व. हरी नारायण भगत के 56 वर्षीय पुत्र भीम भगत है। वह मजदूर थे।

इधर, मृतक के चचेरे भाई संजय भगत ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम वह सेमरांव गांव स्थित मंदिर में नवरात्रि को लेकर पूजा करने गए थे। पजब वह पैदल घर लौट रहे थे। तभी सेमरांव गांव के समीप ही अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें पटना नही ले जाकर इलाज के लिए वाराणसी ले गए।

वहां से डॉक्टर ने उन्हें जवाब दे दिया था। जिसके बाद परिजन उन्हें वापस घर ले आए। जहां बुधवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी सुनन्दा देवी, तीन पुत्री सुमन देवी, रीना देवी कंचन देवी व दो पुत्र मिंटू प्रसाद एवं अभय प्रसाद है। उनकी पत्नी सुनन्दा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गजराजगंज में बाइक सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के गजराजगंज फ्लाई ओवरब्रिज के समीप बुधवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे दो अन्य हो गए। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के वासुदेव ओपी अंतर्गत रामपुर गांव निवासी गुड्डू पासवान का 17 वर्षीय पुत्र राज रौशन कुमार उर्फ ढेमन है। वह पेशे से ट्रैक्टर चालक था। जबकि जख्मियों मे उसी गांव के शिव नारायण पासवान का 20 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार एवं उसी जिले के ईटाढ़ी थाना क्षेत्र के भैलीपुर गांव निवासी ददन पासवान का 22 वर्ष से पुत्र राजेश कुमार शामिल है।

इधर, मृतक के दोस्त पप्पू कुमार ने बताया कि तीन बाइक से नौ लोग बक्सर से आरा दशहरा घूमने के लिए आ रहे थे।इसी क्रम में दो बाइक पर सवार छह लोग उनके बाइक से आगे थे। जबकि वे लोग पीछे थे। उसी दौरान गजराजगंज फ्लाई ओवर के समीप अज्ञात वाहन उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें राज रौशन कुमार उर्फ ढेमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसके बाइक पर बैठे संदीप कुमार एवं राजेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

सूचना पाकर वे लोग भी पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करायाकराया गया। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां रीता देवी दो भाई ऋतिक कृतिक एवं एक बहन संध्या है। घटना के बाद मृतक की रीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अहीरपुरवा सूर्य मंदिर के अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, मौत

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा सूर्य मंदिर के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतका टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला निवासी चंद्रशेखर प्रसाद की 50 वर्षीया पत्नी विनीता देवी है। वह आनंद नगर में साड़ी का दुकान चलाती थी एवं साड़ी का पिको-फॉल करती थी। बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर वह किसी ग्राहक के घर कपड़ा लेने जा रही थी। उसी दौरान अहिरपुरवा स्थित सूर्य मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस घर ले गए। बताया जाता है कि मृतका को तीन पुत्र रौशन, किशन, अंशु व दो पुत्री है।

सवारियो से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, पांच जख्मी

आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा एवं सेमरांव गांव के बीच शुक्रवार की दोपहर सवारियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही मृतक की पत्नी व पुत्र समेत पांच लोग जख्मी हो गए। जख्मियों में पत्नी व पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जबकि चालक समेत तीन अन्य का इलाज चरपोखरी पीएचसी में कराया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के बराड़ टोला निवासी स्व.रामजी सिंह का 44 वर्षीय पुत्र उमेश सिंह है। वे किसान थे। जबकि जख्मियों में मृतक की 35 वर्षीया पत्नी सुशीला देवी, 12 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार, ऑटो चालक एवं दो अन्य लोग शामिल है।

इधर, मृतक के बेटे आकाश कुमार ने बताया कि उसके दांत में खोढ़ला हो गया है। शुक्रवार की दोपहर वह अपने पिता उमेश सिंह व मां सुशीला देवी के साथ आटो द्वारा गड़हनी आ रहा था। ऑटो पर चालक समेत छह लोग सवार थे। उसने बताया कि ऑटो चालक नशे में था। जैसे ही ऑटो बड़हरा एवं सेमरांव गांव के बीच पहुंची। तभी वह अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में उसके पिता उमेश सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि उसकी वह, उसकी मां सुशीला देवी एवं तीन अन्य लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उंसके पिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी सुशीला देवी, दो पुत्र अभिषेक,आकाश एवं एक पुत्री ममता है।

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार ट्रक चालक की मौत

जिले के तीयर थाना क्षेत्र के अरैला गांव के समीप बुधवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ट्रक चालक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक धनगाई थाना क्षेत्र के दीघा गांव निवासी रामनाथ सिंह का 27 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार है। वह उड़ीसा में रहकर ट्रक चलाता था।

इधर, मृतक के करीबी सुधीर यादव ने बताया कि वह एक अक्टूबर को उड़ीसा से वापस गांव लौटा था। बुधवार को वह बाइक द्वारा तीयर थाना क्षेत्र के अरैला टोला अपने ससुराल गया था। बुधवार की रात जब वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान अरैला गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे। इसके पश्चात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में मां मरछिया देवी, पत्नी दुलारो कुमारी, पुत्र शिवम कुमार, शिवांशु कुमार एवं पुत्री शिवानी है। उसकी मां मरछिया देवी, पत्नी दुलारो कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दौलतपुर के समीप दो बाइक की सीधी भिड़ंत में एक की मौत, दो जख्मी

आरा-बड़हरा मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के समीप गुरुवार की रात दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे बाइक पर सवार दो अन्य युवक जख्मी हो गए। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के रामशहर गांव निवासी देवलाल महतो का 22 वर्षीय पुत्र मंजीत कुमार है। जबकि जख्मियों में दूसरे बाइक पर सवार दो अन्य युवक शामिल है।

बताया जाता है कि मनजीत कुमार बाइक पर सवार होकर आरा से मेला घूम कर वापस गांव जा रहा था। जबकि दूसरे बाइक पर सवार दो अन्य युवक बड़हरा से आरा की तरफ आ रहे थे। उसी दौरान दौलतपुर गांव के समीप दोनों की बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में मंजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मुफस्सिल थाना पुलिस के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल आया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परीजन सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जबकि दूसरे बाइक पर सवार दो अन्य जख्मियों का इलाज परिजन द्वारा निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

सड़क हादसे में बाइक सवार चार लोग जख्मी
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटित सड़क हादसे में बाइक सवार चार लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मियों का इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पहली घटना जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला के समीप की है। जहां बुधवार की शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए जख्मियों में एक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जबकि दूसरे जख्मी का जगदीशपुर पीएचसी में कराया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवट गांव निवासी हरी सिंह के पुत्र देव नारायण सिंह एवं बिहिया थाना क्षेत्र के चनउर गांव निवासी राजवंशी कुमार शामिल हैं।

इधर, देव नारायण सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त राजवंशी कुमार के साथ बाइक द्वारा जगदीशपुर जलभरी यात्रा में शामिल होने के लिए गए थे। उसी दौरान यह घटना घट गई। दूसरी घटना बिहिया चौरस्ता की है। जहां गुरुवार की सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जख्मियों में बिहिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी फूलन नट का पुत्र सिंटू कुमार एवं उसी गांव निवासी उपेंद्र नट का पुत्र कुंदन कुमार शामिल है। दोनों दोस्त बताया जा रहे हैं। इधर ज़ख्मियों के परिजन ने बताया कि दोनों बाइक द्वारा बिहिया चौरस्ता दशहरा मेला घूमने जा रहे थे। तभी हादसे के शिकार हो गये।

फरहदा गांव के समीप ऑटो ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर
जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के फरहदा गांव के समीप बुधवार की शाम ऑटो ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में सिन्हा थाना क्षेत्र के मरहा गांव निवासी मो.शमसुद्दीन का 19 वर्षीय पुत्र संजीद आलम एवं रेयाजुद्दीन का 20 वर्षीय पुत्र मो.मुस्तफा शामिल है। वह दोनों दोस्त हैं।

इधर जख्मियों के परिजन ने बताया कि वह दोनों बुधवार की शाम बाइक से अपने गांव से किसी काम को लेकर फरहदा गए थे। वापस लौटने के दौरान फरहदा गांव के समीप पीछे से आ रही ऑटो ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। हादसे से में संजीद आलम को काफी गंभीर चोटें आई हैं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular